भोपाल में किसान उत्पादक संस्थाओं का राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न
24 सितंबर 2026, इंदौर: भोपाल में किसान उत्पादक संस्थाओं का राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न – राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र ,बरखेड़ीकला, भोपाल में गत दिनों किसान उत्पादक संस्थाओं का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया गया ,जिसमें मध्य भारत कंसोर्टियम के चेयरमैन श्री पुन्नूलाल नंदा , सीईओ श्री योगेश द्विवेदी सहित मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 60 जिलों के 300 एफपीओ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री डी एल कोरी संचालक सिएट एवं अतिरिक्त संचालक कृषि विभाग द्वारा की गई।
श्री द्विवेदी ने कहा कि निकट भविष्य में प्रदेश एवं देश के GDP में किसान उत्पादक संस्थाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहेगी। आपके द्वारा वर्ष 2026- 27 की वार्षिक योजना का अनुमोदन लिया गया साथ ही इस वर्ष सभी किसान उत्पादक संगठनों का वार्षिक व्यवसाय लक्ष्य 300 करोड़ से अधिक का रखा गया।
कार्यक्रम में दमोह महिला किसान उत्पादक संस्था द्वारा शुरू किए गए मशरूम उत्पादन प्रसंस्करण एवं विपणन , मंदसौर एग्रो इंडस्ट्री द्वारा किये जा रहे अलसी के डंठल से रेशा उत्पादन एवं विपणन तथा पाली एफपीओ कोरबा का हल्दी उत्पादन प्रसंस्करण एवं विपणन कार्य आकर्षण का केंद्र रहे । सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसान प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए। जिनमें श्री नंदा , किसान नेता श्री पदम् सिंह ठाकुर एवं श्री अशोक पटेल भी शामिल हैं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 13 एफपीओ को सम्मानित किया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


