Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंहस्थ व्यवस्था से जुड़े सभी निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करें

30 नवंबर 2024, भोपाल: सिंहस्थ व्यवस्था से जुड़े सभी निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करें – मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सिंहस्थ व्यवस्था संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए  मंत्रालय में अब तक सिंहस्थ के लिये स्वीकृत कार्यों की निविदाएं नियत समय में जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन विभागों ने निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिये है, उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें नियत समय में पूरा किया जायें।

भीड़ नियंत्रण के लिये तैयार किया जायें प्लान

मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि उज्जैन में आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर अभी से श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई है। अत: वर्तमान स्थिति और सिंहस्थ समय में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान लगाकर उनकी व्यवस्था और सुरक्षा के संबंध में प्लान तैयार किया जायें। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ में बेहतर व्यवस्था के लिये अधिकारियों की टीम प्रयागराज में कुंभ की व्यवस्थाओं का अध्ययन करें। बैठक में बताया गया कि उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 के लिये 2 स्तरीय समिति का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा सिंहस्थ के कार्यों की स्वीकृति दी जा रही है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा सिंहस्थ से जुड़े कार्यों के प्रस्ताव को प्रस्तुत किया जा रहा है। बैठक में उज्जैन कलेक्टर और कमिश्नर वर्चुअली जुड़े और उन्होंने सिंहस्थ को लेकर की जा रही कार्रवाई एवं विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com