Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खंडवा जिले में ड्रोन से किया नैनो यूरिया का छिड़काव

14 जनवरी 2023, खंडवा: खंडवा जिले में ड्रोन से किया नैनो यूरिया का छिड़काव – नीति आयोग आकांक्षी जिला परियोजना अंतर्गत गत दिनों आईटीसी मिशन सुनहरा कल सीपा संस्था एवं कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से मोकल गांव में ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया का छिड़काव रबी सीजन फसल गेहूं प्रदर्शन प्लॉट एवं अन्य किसान की फसल पर किया गया। इसमें गांव के कुल 10 किसानों के 20 एकड़ फार्म पर छिड़काव किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. मुकेश गुप्ता द्वारा किसानो को ड्रोन के माध्यम से किस तरह किसान पानी, खाद एवं उर्वरक और कीटनाशक कमी की पूर्ति होगी, खपत आदि की जानकारी के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। ड्रोन प्रदर्शन प्रशिक्षण में मोकल गांव से 30 से 35 किसानों ने भाग लिया। आईटीसी मिशन सुनहरा कल सीपा संस्था से श्री शैलेंद्र सिंह जादौन, श्री राहुल पाटीदार, श्री नरेन्द्र चौधरी उपस्थित थे ।

महत्वपूर्ण खबर: धान (बासमती) मंडी रेट (13 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें