Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुरैना में हनी बॉक्स प्रबंधन पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण, किसानों को सिखाई गई शहद उत्पादन की बारीकियां

22 फरवरी 2026, मुरैना: मुरैना में हनी बॉक्स प्रबंधन पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण, किसानों को सिखाई गई शहद उत्पादन की बारीकियां – मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  महेश कुमार भार्गव के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र, मुरैना के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक सिंह यादव ने गुरुवार को ग्राम खड़रिया तथा मधु संग्रहण केन्द्र पहाड़गढ़ का भ्रमण किया। जिला परियोजना प्रबंधक दिनेश सिंह तोमर ने बताया कि मधुमक्खी पालन कृषकों के लिए अत्यंत लाभकारी व्यवसाय है।

उन्होंने कृषकों को इसकी बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हनी बॉक्स में रानी मधुमक्खी (क्वीन) की पहचान कर अलग करना, मधुमक्खियों को उचित फीडिंग देना, शहद कब और किस प्रकार निकालना है तथा हनी बॉक्स को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाते समय किन सावधानियों का पालन करना चाहिए।

मधु संग्रहण केन्द्र पर शहद की प्रेसिंग के दौरान नमी का स्तर कितना होना चाहिए, इस सहित अन्य तकनीकी विषयों पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें