Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आधार से खसरे की लिंकिंग आरओआर हेतु विशेष शिविर 18 जनवरी को

17 जनवरी 2025, बुरहानपुर: आधार से खसरे की लिंकिंग आरओआर हेतु विशेष शिविर 18 जनवरी को – मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे राजस्व महाअभियान 3.0 के अंतर्गत जिला बुरहानपुर में 18 जनवरी, 2025 को आधार से खसरे की लिंकिंग आरओआर हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा। लंबित ई-केवाईसी वाले ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर के माध्यम से कृषकों की ई-केवाईसी प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक की जावेगी।

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने शिविर के सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्य संपादित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने ग्राम पंचायतवार नोडल अधिकारी नियुक्त किये है, जो सतत रूप से अपने क्षेत्र में भ्रमण कर दिये गये लक्ष्य अनुरूप कार्य करेंगे।

इन स्थानों पर आयोजित होंगे शिविर – ग्राम पंचायत भवन बोरगांवखुर्द, हतनूर, एमागिर्द, मोहम्मदपुरा, बहादरपुर, निम्बोला, फतेहपुर, लालबाग मॉल, लालबाग रै., बिरोदा पातोंड़ा, बाड़ाबुजुर्ग, लोनी हमीदपुरा, ग्राम पंचायत भवन शाहपुर, ईच्छापुर, वारोली, खामनी, जैनाबाद, चापोरा, फोफनारकला, मोहद, बंभाड़ा, चांदगड़, दापोरा, पिपलगांव रै., बख्खारी, बड़झीरी, पिपरी रै., भावसा, मेथा (खारी), अडगांव, नाचनखेड़ा, खड़कोद दर्यापुरकला, संग्रामपुर, डोंगरगांव, तुरकगुराड़ा, धामनगांव, बोरसर, जसौंदी, जम्बूपानी, फोफनारखुर्द, मालवीर, बीड़ रैयत, ग्राम पंचायत भवन घाघरला, सीवल, अम्बाडा, टिटगाँवकला, हैदरपुर, सांडसकला, सारोला, बाड़ाजैनाबाद, सिंधखेड़ा, नसीराबाद, गोराडिया, मझगाँव ग्राम पंचायत भवन धुलकोट, हरदा, इटारिया, खातला, झिरपांजरिया, बोरीबुजुर्ग, ग्राम पंचायत भवन तुकईथड, बिजौरी, डोईफोडिया, ताजनापुर, हसीनाबाद कारखेड़ा रैयत, धार उर्फ बेलथड़, नांदुराखुर्द, देड़तलाई, डवाली रैयत, पिपरी बोरवन, रायतलाई, खकनारकला, खकनारखुर्द, जामुनिया रैयत, पांगरी, धाबा, सीतापुर, चाकबारा, घनश्यामपुरा, मोन्द्रा, दैयत, सिरपुर, खैरखेड़ा, नांदखेड़ा, परेठा, रामाखेड़ाखुर्द, रामाखेड़ाकला, नांदुराकला, नागझिरी, बसाली रैयत, शेखापुर रैयत, रंगई, खैरमाल, दाहिन्दा, साजनी, शेखपुरा पांढरी, गोन्द्री, सागमली, खड़की, जामपानी इत्यादि क्षेत्रों में शिविर आयोजित होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com