Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन में फलियां बनने का दौर शुरू, इन 4 रोगों से बचाने के लिए करें फफूंदनाशक का छिड़काव

08 सितंबर 2026, भोपाल: सोयाबीन में फलियां बनने का दौर शुरू, इन 4 रोगों से बचाने के लिए करें फफूंदनाशक का छिड़काव – सोयाबीन की फसल इस समय फलन एवं पौड निर्माण की स्थिति में हैं। इस समय सोयाबीन की फसल पर पॉड ब्लाईट कॉलर रॉट, चारकोल रॉट आदि रोगों से बचाव के लिए उपयुक्त फफूंदनाशक का छिड़काव करें। मध्यप्रदेश के कृषि वैज्ञानिक के अनुसार, सोयाबीन में चारकोल रॉट-संक्रमित पौधों की पत्तियां छोटी व पीली होकर भूरे रंग में परिवर्तित होकर 167/1 पायरोक्लोस्टोवीन 333 g/l SC 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।

सोयाबीन में गर्दन सड़न यह रोग गर्म व आई

वातावरण में फैलकर सड़न व विल्ट के रूप में नवजात पौधों एवं तनों पर लाल भूरे रंग के सरसों के बीज जैसे गोल-गोल स्क्लेरेशिया बनते हैं, जिससे पौधे मुर्झाकर गिर जाते हैं। इसके नियंत्रण के लिए फफूंदनाशक दवा पायरोक्लोस्ट्रोबीन 163g/1 इपॉक्सीकोनाजोल 50g/1 SE मात्रा 750 मिली या कार्बेन्डाजिम 12 प्रतिशत मैन्कोजेब 63 प्रतिशत मात्रा 1.25 किग्रा प्रति हैक्टेयर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।

सोयाबीन में पॉड ब्लाईट- यह रोग फफूंद, बीज एवं भूमि जनित लगातार वर्षा एवं अत्यधिक नमी के कारण होता है। इस रोग के नियंत्रण के लिए टेब्यूकोनाजोल 25.9 ई.सी. मात्रा 625 मिली या टेब्यूकोनाजोल 10 % + सल्फर 65 प्रतिशत मात्रा 1.25 किग्रा प्रति हैक्टेयर की दर से छिड़काव करें।
सोयाबीन में राइजोक्टोनिया एरियल ब्लाईट- यह रोग गर्म व आई वातावरण में भूमि एवं बीज जनित फफूंद द्वारा फैलता है, इसके प्रकोप में पत्तियों की निचली सतह पर छोटे या बड़े भूरे रंग के लाल अण्डाकार धब्बे बनते हैं। इसके नियंत्रण के लिए फफूंदनाशक दवा टेब् टेब्यूकोनाजोल 10 प्रतिशत $ सल्फर 65 प्रतिशत मात्रा 1.25 किग्रा या पायरोक्लोस्ट्रोबीन 20 प्रतिशत डब्ल्यू.जी. मात्रा 500 ग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें