Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

सोमानी कनक सीड्ज़ का विक्रेता सम्मेलन इंदौर में संपन्न

31 अगस्त 2024, इंदौर: सोमानी कनक सीड्ज़ का विक्रेता सम्मेलन इंदौर में संपन्न – भारत की स्वदेशी एवम सब्जी बीज में किसानों की पहली पसन्द वाली अग्रणी कम्पनी  सोमानी कनक सीड्ज़ प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली द्वारा  गत दिनों इंदौर में नाकोड़ा एंटरप्राइजेज इंदौर के सान्निध्य में मालवा-निमाड़ के डीलरों का विक्रेता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सोमानी सीड्ज के एम.डी. डॉ. श्री कमल सोमानी, डायरेक्टर और आर एन्ड डी हेड श्री अर्जुन सिंह, डायरेक्टर श्री अभिषेक सोमानी,  एनबीएम (ऑल इंडिया) श्री मनीष सिंह, रीजनल मैनेजर श्री पंचम सिंह शाक्य,नाकोड़ा इंटरप्राइजेज के एमडी श्री सुनील जैन के अलावा कृषक जगत के संचालक श्री सचिन बोन्द्रिया विशेष रूप से उपस्थित थे। इस सम्मेलन में लगभग 130 डीलर शामिल हुए।

श्री सोमानी ने कंपनी की 32 दिन में तैयार होने वाली मूली की वैरायटी X-35 की बढ़ती डिमांड के बारे में बताया, साथ में ही कंपनी की  नई रिसर्च हाइब्रिड रेड गाजर (रेड क्वीन)वैरायटी, जो कि कोल्ड स्टोर में 4-5 महीने रखी जा सकती है ,के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी, वहीं श्री अर्जुन सिंह ने कंपनी के अन्य उत्पादों  के बारे में विस्तृत जानकारी दी।श्री मनीष सिंह ने सोमानी कंपनी की फूलगोभी किस्म खुशी और बीटरूट वैरायटी SKS-707 पर किसानों के लिए आकर्षक स्कीम की घोषणा की गई ।

आरम्भ में श्री सुनील जैन और श्री योगेश हार्डिया द्वारा सोमानी कम्पनी के सभी अतिथियों का स्वागत किया गया ।इस अवसर पर श्री हार्डिया ने नाकोड़ा इंटरप्राइजेज के संस्थापक स्वर्गीय श्री सुदर्शन मंडलेचा के कार्यों और उनके आदर्शों का स्मरण करते हुए कहा कि कम्पनी आज भी उनके बताए मार्ग पर चल रही है। कार्यक्रम के अंत में  वर्ष 2023 -24 में सोमानी सीड्ज़ के बेस्ट डीलरों को कंपनी द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। जिनमें  ठाकुर कृषि सेवा केंद्र महू, पटेल कृषि सेवा केंद्र कंपेल, शंकर कृषि बीज भण्डार खंडवा, टीही किसान प्रोड्यूसर कंपनी, चौधरी कृषि सेवा केंद्र सिमरोल, राठौर बीज केंद्र सारंगपुर, रूपेश एंड कंपनी महू, श्री भेरुनाथजी ट्रेडर्स तिल्लौर, शिव शक्ति खाद बीज भंडार इंदौर, हर्ष एजेंसी इंदौर, प्रिया कृषि सेवा केंद्र शामिल हैं। आयोजन को  सफल बनाने में नाकोड़ा  एंटरप्राइजेज मैनेजमेंट से श्री अवधेश मौर्य, श्री मुकेश चौधरी, श्री खालिक शेख, श्री कमल, श्री राकेश एवं सोमानी कंपनी से श्री पंचम सिंह, श्री प्रदीप सिंह, श्री जितेंद्र, श्री सुनील, श्री रामकिशन और श्री  संदीप  का विशेष योगदान रहा । मंच का संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्री योगेश हार्डिया द्वारा किया गया।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com