राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर के 52 हजार किसानों के खेतों में लगेंगे सोलर पंप, किसान बनेगा अन्नदाता से ऊर्जादाता  

01 जनवरी 2026, सीहोर: सीहोर के 52 हजार किसानों के खेतों में लगेंगे सोलर पंप, किसान बनेगा अन्नदाता से ऊर्जादाता  – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की किसानों के हित में की जा रही अभिनव पहल के तहत प्रदेश के 52 हजार किसानों के खेतों में सोलर पंप स्थापित किए जाएंगे। इस पहल से किसान न केवल अन्नदाता बने रहेंगे बल्कि ऊर्जादाता भी बनेंगे। सोलर पंप से किसानों को विद्युत बिल की बचत होगी और अतिरिक्त ऊर्जा का उत्पादन करके वे सरकार को बेचकर अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में यह योजना किसानों की खेती को और अधिक आधुनिक, टिकाऊ और लाभकारी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। अब तक 34,600 सोलर पंप इकाइयों के लिए लेटर ऑफ अवार्ड जारी किए जा चुके हैं और 33 हजार कार्यादेश भी निर्गत किए जा चुके हैं। किसानों के खेतों में स्थापित सोलर पंप से सिंचाई की प्रक्रिया आसान, लागत कम और उत्पादन अधिक होगा।

प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत लाभ

इस योजना के अंतर्गत किसानों को 1 से 7.5 एचपी तक क्षमता वाले सोलर पंप पर 90 प्रतिशत सब्सिडी (अनुदान) दिया जाएगा। योजना में किसानों का अंशदान लगभग 10 प्रतिशत और शेष राशि ऋण के रूप में सरकार द्वारा ब्याज सहित चुकाया जाएगा। इससे लघु, सीमांत और भूमिहीन किसानों के लिए भी यह योजना सुलभ और लाभकारी साबित होगी।

अतिरिक्त ऊर्जा से आय का अवसर

सोलर पंप से दिन में उपयोग के बाद जो अतिरिक्त ऊर्जा बचती है, उसका वैकल्पिक उपयोग किसानों को करने का विकल्प दिया गया है। इसके माध्यम से किसान अतिरिक्त ऊर्जा को सरकार को बेचकर आय अर्जित कर सकते हैं। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह ऊर्जा अधिकतम लाभ के लिए प्रयोग की जा सकेगी।

Advertisement
Advertisement

जिला स्तर पर कार्य की शुरुआत

सीहोर सहित मंदसौर, नीमच, बैतूल, भिंड, सागर, शाजापुर, जबलपुर, अशोकनगर और भोपाल जिलों में किसानों के खेतों में सोलर पंप लगाने का कार्य पहले चरण में प्रारंभ किया जा चुका है। योजना के अंतर्गत सोलर पंपों के 5 वर्ष तक रख-रखाव की जिम्मेदारी संबंधित स्थापना इकाई की होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement