Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में छह लाख नए ग्रामीण परिवारों को पेयजल सुविधा से जोड़ा जाएगा -एसीएस डॉ. अग्रवाल

06 जनवरी 2023, जयपुर: राजस्थान में छह लाख नए ग्रामीण परिवारों को पेयजल सुविधा से जोड़ा जाएगा -एसीएस डॉ. अग्रवाल – अतिरिक्त मुख्य सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने कहा है कि जल जीवन मिशन के तहत आगामी 90 दिनों में ओसतन साढ़े पांच हजार से साढ़े छः हजार फंक्शनल हाउसहोल्ड टेप कनेक्शन ( हर घर जल कनेक्शन) प्रतिदिन जारी करते हुए करीब छह लाख नए ग्रामीण परिवारों को पेयजल सुविधा से जोड़ा जाएगा।

एसीएस जलदाय डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा जल जीवन मिशन कार्यों की नियमित मोनेटरिंग का ही परिणाम है कि राज्य में प्रतिदिन ओसतन पांच हजार जल कनेक्शन जारी करने का आंकड़ा छू लिया है और आने वाले दिनों में यह आंकड़ा साढ़े छह हजार प्रतिदिन से भी अधिक तक पहुंचाने का लक्ष्य रखकर आगे बढ़ने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 32 लाख फंक्शनल हाउसहोल्ड टेप कनेक्शन जारी करने का आंकड़ा भी 31 दिसंबर यानी इस साल के अंतिम दिन तक छू लेने की पूरी पूरी संभावना है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि राज्य में जल जीवन मिशन का कार्य 15 अगस्त, 2019 में आरंभ करते हुए 33 जिलों के एक करोड़ 5 लाख 69 हजार ग्रामीण परिवारों को हर घर जल कनेक्शन सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। इनमें से 11 लाख 74 हजार ग्रामीण परिवार पहले से ही जल कनेक्शन सुविधा से जुड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि मिशन के आरंभ होने के बादवित्तीय वर्ष 2019-20 में एक लाख 02 हजार नए घरेलू जल सम्बन्ध जारी किये गये। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2020-21 में 6.81 लाख नए घरेलू जल सम्बन्ध और वित्तीय वर्ष 2021-22 में 5.67 लाख ग्रामीण परिवारों को नए घरेलू जल सम्बन्ध जारी किये गये।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

एसीएस डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इस साल यानी कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 29 दिसंबर तक 6 लाख 70 हजार नए ग्रामीण परिवारों को घरेलू जल सम्बन्ध जारी किये जा चुके है और आगामी तीन माह में लगभग 6 लाख और ग्रामीण परिवारों तक घरेलू जल सम्बन्ध सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य रख कर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले कोविड और इस वित्तीय वर्ष की शुरुआत में आधारभूत सामग्री की दरों में बढ़ोतरी और अन्य कारणों से कार्य प्रभावित होने के कारण कार्य गति नहीं पकड़ सका था पर अब प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना में ग्रामीण परिवारों कोफंक्शनल हाउसहोल्ड टेप कनेक्शन उपलब्ध कराने के कार्य में तेजी आई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि राज्य के 62,105 विद्यालयाें, 32,070 आंगनबाड़ी केन्द्रों, 9,491 ग्राम पंचायत भवनों, 10,449 चिकित्सा केन्द्रों में जल सम्बन्ध जारी कर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि गांवों में उपलब्ध कराए जा रहे पानी की गुणवत्ता की ग्राम स्तर पर निगरानी के लिए 11,325 फील्ड टेस्ट किट वितरित किए गए हैं और फील्ड टेस्ट किट का उपयोग करने के लिए महिलाओं के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (04 जनवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )