राज्य कृषि समाचार (State News)

सीधी: मौसम स्टेशन सक्रिय होने से अब मिलेगा सटीक मौसम पूर्वानुमान  

04 अप्रैल 2026, सीधीसीधी: मौसम स्टेशन सक्रिय होने से अब मिलेगा सटीक मौसम पूर्वानुमान – किसान कल्याण वर्ष’ के तहत किसानों की आय बढ़ाने और फसलों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। कृषि विज्ञान केंद्र सीधी में स्थापित स्वचालित मौसम स्टेशन अब पूरी तरह से क्रियाशील हो गया है, जिससे किसानों को समय पर सटीक मौसम जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

यह आधुनिक मौसम स्टेशन तापमान, आर्द्रता, हवा की गति व दिशा, वर्षा और वायुमंडलीय दबाव जैसे आंकड़ों को स्वतः रिकॉर्ड कर तुरंत प्रसारित करता है। इन आंकड़ों के आधार पर कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र सीधी द्वारा किसानों को समय-समय पर सलाह दी जा रही है, जिससे वे मौसम के अनुसार अपनी खेती की योजना बनाकर फसलों को नुकसान से बचा सकें। ‘किसान कल्याण वर्ष’ की भावना के अनुरूप यह पहल किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाने और उत्पादन बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है। समय पर मौसम पूर्वानुमान मिलने से किसान असमय बारिश, तेज हवाओं या तापमान में बदलाव के प्रति पहले से सतर्क रह सकेंगे, जिससे फसल क्षति और आर्थिक नुकसान में कमी आएगी।

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख  श्री शैलेन्द्र गौतम ने बताया कि मौसम स्टेशन से प्राप्त डाटा के आधार पर किसानों को नियमित सलाह दी जा रही है। वहीं उपसंचालक कृषि राजेश सिंह चौहान ने जानकारी दी कि किसानों को किसान सारथी पोर्टल से जोड़ा जा रहा है, ताकि उन्हें एसएमएस के माध्यम से मौसम और खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सीधे प्राप्त हो सके। अब तक 31 हजार से अधिक किसान इस पोर्टल से जुड़ चुके हैं, जबकि शेष किसानों को भी तेजी से जोड़ा जा रहा है। जिन किसानों को अभी तक एसएमएस अलर्ट नहीं मिल रहे हैं, वे अपने नजदीकी कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। इसके साथ ही विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी किसानों तक जानकारी पहुंचाई जा रही है।यह पहल ‘किसान कल्याण वर्ष’ के लक्ष्य-सशक्त किसान, सुरक्षित फसल और समृद्ध खेती को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements