Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जेयू एग्रीसाइंसेज और ट्रॉपिकल एग्रो के चेयरमैन श्री विजय किशन झंवर का निधन

22 सितंबर 2026, इंदौर: जेयू एग्रीसाइंसेज और ट्रॉपिकल एग्रो के चेयरमैन श्री विजय किशन झंवर का निधन – जेयू एग्रीसाइंसेज एवं ट्रॉपिकल एग्रो के चेयरमैन श्री विजय किशन झंवर का आज 21 सितंबर 2026 को सुबह अल्प बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन का समाचार कृषि एवं उद्योग जगत के साथ-साथ जेयू एग्रीसाइंसेज एवं ट्रॉपिकल एग्रो परिवार के लिए अत्यंत दुःखद है।

75 वर्षीय श्री झंवर दूरदर्शी, कर्मठ एवं व्यवहारकुशल व्यक्तित्व के रूप में परिचित थे। उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में दोनों संस्थाओं ने अपनी पहचान और कार्यक्षेत्र को मजबूत किया। उनके अनुभव, दूरदृष्टि और संस्थाओं के प्रति प्रतिबद्धता ने संगठन को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्री झंवर के निधन से झंवर परिवार सहित जेयू एग्रीसाइंसेज एवं ट्रॉपिकल एग्रो से जुड़े कर्मचारियों, सहयोगियों और कृषि क्षेत्र में उनके संपर्क में रहे लोगों में शोक की लहर है। उनके सरल स्वभाव, कार्य के प्रति समर्पण और मार्गदर्शक भूमिका को लंबे समय तक स्मरण किया जाएगा।
कृषक जगत परिवार की ओर से श्री झंवर के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture