राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी को नरवाई विहीन जिला बनाना है- कलेक्टर श्री चौधरी

25 फरवरी 2026, शिवपुरीशिवपुरी को नरवाई विहीन जिला बनाना है- कलेक्टर श्री चौधरी – कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में  गत दिनों  जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में कम्बाईन हार्वेस्टर मालिक/संचालकों,  बड़े  एवं उन्नतशील कृषकों तथा कृषक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नरवाई न जलाने हेतु एवं कम्बाईन हार्वेस्टर से  गेहूं  फसल कटाई उपरान्त शेष फसल अवशेष का स्ट्रारीपर से भूसा बनाकर निपटान करने की समझाईश दी गई।

कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि शिवपुरी जिले को नरवाई विहीन जिला बनाना है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन कर कृषकों को पराली न जलाने के संबंध में जागरूक करना होगा। नरवाई जलाने की घटनाएं सैटेलाइट द्वारा प्रदर्शित होती है। रवी 2025 में जिले में लगभग 750 घटनाएं नरवाई जलाने की दर्ज हुई थी। इस वर्ष जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं को शून्य करना है, यदि किसी के द्वारा नरवाई जलाने की घटना की जायेगी तो उसके ऊपर सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस वर्ष में नरवाई जलाने वाले ग्रामों में कर्मचारी/अधिकारियों द्वारा बैठक तथा सभाएं करके कृषकों को नरवाई न जलाने हेतु जागरूक किया जायेगा।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, प्रबंधक उद्योग विभाग अरविंद महेश्वरी, उप संचालक कृषि पान सिंह करौरिया, सहायक संचालक कृषि, सहायक कृषि यंत्री, समस्त विकास खंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ कृषक संगठन के प्रतिनिधि श्री धाकड तथा लगभग-75 कम्बाईन हार्वेस्टर मालिक अथवा संचालक एवं कृषक उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements