Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़: रायपुर में 30 सितम्बर तक होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे, किसानों को बीमा व योजनाओं का समय पर मिलेगा लाभ

19 अगस्त 2025, रायपुर: छत्तीसगढ़: रायपुर में 30 सितम्बर तक होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे, किसानों को बीमा व योजनाओं का समय पर मिलेगा लाभ –  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर रायपुर जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू किया गया है। यह सर्वे 15 अगस्त से प्रारंभ हुआ है और आगामी 30 सितम्बर तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की वास्तविक फसल स्थिति का आकलन कर उन्हें राज्य एवं केंद्र शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न ग्रामों में जाकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन ने मोहंदी, अपर कलेक्टर राठौर ने मेहरसखा, अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर ने मंगसा, एसडीएम नंदकिशोर चौबे ने नकटी, एसडीएम रवि सिंह ने छाटा, एसडीएम आशुतोष देवांगन ने अडसेना तथा अभिलाष पैकरा ने छतौना में निरीक्षण किया। इसके अलावा तहसीलदारों ने भी अपने-अपने प्रभार क्षेत्र के ग्रामों में जाकर सर्वे की स्थिति का जायजा लिया।

कैसे होगा सर्वे

डिजिटल क्रॉप सर्वे फील्ड स्तर पर सर्वेयर के माध्यम से किया जा रहा है। सर्वेयर स्वयं खेत में जाकर वहां की फसल और स्थिति का विवरण एग्रीटेक एप में दर्ज करेंगे और साथ ही खेत की फोटो अपलोड करेंगे। इसके बाद पटवारी एवं वरिष्ठ अधिकारी इन सूचनाओं का सत्यापन करेंगे। इससे फसल का वास्तविक मूल्यांकन और जमीन की परिसम्मति की सही जानकारी मिलेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों को होंगे बड़े फायदे

डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को कई प्रकार के लाभ होंगे –
1. फसल बीमा योजना एवं क्षति आकलन पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा।
2. पात्र किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ शीघ्र और समय पर मिल सकेगा।
3. फसल उत्पादन का अत्याधुनिक डेटा तैयार होगा, जिससे धान खरीदी व्यवस्था और कृषि नीति को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
4. किसानों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com