Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शक्ति पम्पस् की स्विचिंग सर्किट टू स्टार्ट सिंगल फेज – इंडक्शन मोटर को मिला पेटेंट

14 अप्रैल 2023, पीथमपुर: शक्ति पम्पस् की स्विचिंग सर्किट टू स्टार्ट सिंगल फेज – इंडक्शन मोटर को मिला पेटेंट – एनर्जी एफिशिएंट पम्पस् और मोटर्स के अग्रणी निर्माता शक्ति पम्पस् इंडिया लिमिटेड, को ‘स्विचिंग सर्किट टू स्टार्ट सिंगल फेज-इंडक्शन मोटर ‘ के लिए पेटेंट मिला है। कंपनी को यह पेटेंट ‘इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी इंडिया, मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑर्गनाइजेशन ‘द्वारा दिया गया है। पेटेंट एक्ट, 1970 के प्रावधानों के अनुरूप इस पेटेंट की वैधता पेटेंट फाइल करने की तारीख से 20 वर्ष की होगी। भारत और विदेशों में कंपनी ने अब तक 3 पेटेंट प्राप्त किए हैं और 27 पेटेंट फाइल कर चुके हैं।

श्री दिनेश पाटीदार, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने इस महत्वपूर्ण पेटेंट मिलने पर कहा: “हमें बेहद खुशी है कि शक्ति पम्पस् की रिसर्च टीम द्वारा किए गए इन प्रयासों को मान्यता मिल रही है। नेतृत्व करने की हमारी इच्छा और क्षमताओं ने हमें उन प्रोडक्ट्स का विकास करने के लिए प्रोत्साहित किया है जो न केवल अद्वितीय है , बल्कि हमारे ग्राहकों और पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद साबित होते हैं। अब तक हमने एक ठोस प्लेटफार्म तैयार कर लिया है और अपनी मजबूत ब्रांड मान्यता के साथ, हम आगे भी उद्योग में सकारात्मक योगदान जारी रखने की उम्मीद कर रहे हैं जो हमें अपने इन्वेस्टर्स के लिए उत्साहजनक परिणाम देने में मदद करेगा।”

श्री पाटीदार ने बताया कि आम तौर पर, सिंगल-फेज इंडक्शन मोटर को शुरू करने के लिए, कैपेसिटर का उपयोग करने वाले एक कंट्रोल बॉक्स की आवश्यकता होती है। साथ ही सबमर्सिबल मोटर्स में राइजर केबल में एक एडिशनल कंडक्टर की जरूरत होती है। ये कैपेसिटर सर्किट और वोल्टेज के उतार – चढ़ाव में जटिलताओं की संभावनाओं को बढ़ाते हैंI इस अविष्कार की मदद से इन जटिलताओं से बचा जा सकता है एवं राइजर केबल में कंडक्टर्स की अतिरिक्त लागत बचाई जा सकती है। यह आविष्कार राइजर केबल्स में वोल्टेज के उतार-चढ़ाव की समस्या को भी दूर करता है और पैनल और कैपेसिटर की तुलना में स्विचिंग में सटीकता बढ़ाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें