Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शहडोल: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

24 सितंबर 2026, शहडोलशहडोल: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित – कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम “आत्मा” अंतर्गत मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के लिए सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु पात्र कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कृषक निर्धारित प्रारूप में प्रविष्टियां पूर्ण कर संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी तथा “आत्मा” अंतर्गत बी.टी.एम./ए.टी.एम. से संपर्क कर अपना आवेदन 30 सितम्बर 2026 तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 25 हजार रुपये तथा विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। जिले के ऐसे उन्नतशील कृषक, जिन्होंने वैज्ञानिक तरीके से नवीन कृषि तकनीक अपनाकर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, रेशम पालन, मत्स्य पालन तथा कृषि अभियांत्रिकी के क्षेत्र में सर्वोत्तम उत्पादन प्राप्त किया है, वे इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप विकासखंड स्तर पर संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। ऐसे कृषक, जिन्हें पूर्व में सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार प्राप्त हो चुका है, उन्हें आगामी 7 वर्षों तक पुरस्कार के लिए शामिल नहीं किया जा सकेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture