सिवनी: कामधेनु एवं गौ संवर्धन योजना से डेयरी इकाई स्थापित कर बढ़ाएं अपनी आय
19 सितंबर 2026, सिवनी: सिवनी: कामधेनु एवं गौ संवर्धन योजना से डेयरी इकाई स्थापित कर बढ़ाएं अपनी आय – देश में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की निरंतर बढ़ती मांग को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने एवं उसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना प्रारंभ की गई है। योजना के अंतर्गत दुधारू पशुओं की डेयरी इकाई स्थापित करने के लिए हितग्राहियों को बैंक ऋण के साथ शासकीय अनुदान का प्रावधान है। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
एक हितग्राही अधिकतम 8 इकाई स्थापित कर सकता है। एक इकाई में 25 गाय अथवा भैंस रखी जा सकेंगी। प्रति इकाई कम से कम 3.5 एकड़ भूमि होना आवश्यक है। देशी उन्नत नस्ल की गाय हेतु योजना लागत ₹36 लाख तथा मुर्रा भैंस/संकर गाय हेतु ₹42 लाख निर्धारित है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को परियोजना लागत का 33 प्रतिशत तथा अन्य वर्ग के हितग्राहियों को 25 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है।
इसी प्रकार छोटी डेयरी इकाई स्थापित करने के इच्छुक पशुपालक आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए हितग्राही के पास कम से कम 1 एकड़ भूमि होना आवश्यक है। योजना की अधिकतम लागत ₹10 लाख है। इसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को 33 प्रतिशत तथा अन्य वर्ग के हितग्राहियों को 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
दुग्ध समिति के सदस्यों एवं मिल्क रूट से जुड़े ग्रामों के पशुपालकों को योजनाओं में प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे उत्पादित दूध का विपणन सुगमता से हो सके।
पशुपालक योजनाओं का लाभ लेकर व्यवस्थित डेयरी इकाई स्थापित कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए इच्छुक हितग्राही निकटतम पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क करें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

