सेंसर बताएगा फसल को कितना पानी और खाद चाहिए, सागर के किसान ने अपनाया ऑटोमैटिक फर्टिगेशन सिस्टम
08 सितंबर 2026, सेंसर: सेंसर बताएगा फसल को कितना पानी और खाद चाहिए, सागर के किसान ने अपनाया ऑटोमैटिक फर्टिगेशन सिस्टम – मध्यप्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर विकासखंड के ग्राम मूडरा के किसान राजेंद्र लोधी ने खेती में आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए सेंसर आधारित स्वचालित फर्टिगेशन सिस्टम स्थापित किया है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत लगाए गए इस सिस्टम की कुल लागत 4 लाख 31 हजार रुपये है, जिस पर किसान को 2 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया गया है।
इस आधुनिक प्रणाली के जरिए किसान के 10 एकड़ क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई के माध्यम से फसल तक पानी और उर्वरक की आपूर्ति स्वचालित रूप से की जाएगी। सेंसर आधारित सिस्टम फसल की आवश्यकता के अनुसार पानी और पोषक तत्वों की मात्रा सुनिश्चित करने में मदद करेगा। इसके साथ ही सिंचाई के पानी का पीएच स्तर भी नियंत्रित रखा जा सकेगा।
पानी और उर्वरक का होगा बेहतर उपयोग
सेंसर आधारित फर्टिगेशन सिस्टम से फसल की जरूरत के अनुसार सिंचाई और पोषक तत्वों की आपूर्ति की जा सकेगी। इससे पानी और उर्वरकों के बेहतर उपयोग में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही फसल की गुणवत्ता में सुधार और उत्पादन में स्थिरता आने की संभावना है।
आधुनिक तकनीक से खेती को लाभकारी बनाने की पहल
किसान राजेंद्र लोधी आधुनिक तकनीक का उपयोग कर खेती की लागत को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सेंसर आधारित स्वचालित फर्टिगेशन सिस्टम के जरिए कम संसाधनों में फसल की जरूरत के अनुसार पानी और पोषण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे खेती में संसाधनों के कुशल उपयोग के साथ अधिक उत्पादन और लाभ अर्जित करने की संभावना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


