Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केला फसल की स्मार्ट फार्मिंग एवं निर्यात पर परिसंवाद आयोजित

20 दिसम्बर 2022, बाकानेर (धार): केला फसल की स्मार्ट फार्मिंग एवं निर्यात पर परिसंवाद आयोजित – जैन इरीगेशन व इंटरनेशनल हार्डवेयर बाकानेर के संयुक्त तत्वावधान में गत दिनों केला फसल की स्मार्ट फार्मिंग एवं निर्यात विषय पर परिसंवाद का आयोजन यहाँ किया गया। मुख्य अतिथि व उद्घाटक डॉ एच.पी सिंह पूर्व आयुक्त उद्यान थे । विशेष अतिथिद्वय श्री मोहन मुजाल्दे, उपसंचालक उद्यान और श्री के बी पाटिल, अंतर्राष्ट्रीय केला विशेषज्ञ और वाइस प्रेसिडेंट जैन इरीगेशन सिस्टम लि जलगांव थे अन्य अतिथि श्री वी वी डांगरीकर स्टेट हेड ,जैन इरिगेशन ,क्षेत्र के प्रगतिशील किसान श्री श्रीधर मुकाती, श्री शिवराम भाई कन्नौज, डॉ विजय सिंह चौहान थे । इस आयोजन में निमाड़ के तीनों जिलों धार, बड़वानी व खरगोन से करीब 350 किसानों ने भाग लिया।

केला फसल की स्मार्ट फार्मिंग एवं निर्यात पर परिसंवाद आयोजित

श्री पाटिल ने अपने व्याख्यान में केले की स्मार्ट फार्मिंग और निर्यात पर ध्यान देने पर ज़ोर देते हुए केले फसल के उत्पादन में केले की फसल को कितना खाद और पानी दिया जाना है इसकी विस्तृत जानकारी के साथ ही केले के रोगों जैसे सिगाटोका करपा रोग, इर्विनिया रॉट, व वायरस के बारे में बताते हुए उनका उपचार भी साझा किया। इसके अलावा केले के बंच व्यवस्थापन , बड इंजेक्शन, फ्रूट केअर मैनेजमेंट, बंच स्प्रे पर विशेष प्रकाश डाला, ताकि अच्छी गुणवत्ता का केला उत्पादन कर किसान अपनी केला फसल को खेत से सीधे विदेशों तक निर्यात कर सके ।श्री पाटिल ने केले की निर्यात तकनीक पर भी अपना ज्ञान साझा किया। डॉ एच पी सिंह ने किसानों को टपक सिंचाई व ऑटोमेशन तकनीक की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

बता दें कि फल क्षेत्र में केले की मांग दिन व दिन बढ़ती जा रही है। देश के साथ -साथ विदेश जैसे दुबई, ईरान और इराक जैसे देशों मे निमाड़ के गुणवत्तापूर्ण केले की अच्छी माँग है। इससे केला उत्पादक किसानों को अच्छा धन कमाने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन श्री अज़हर ज़ैदी द्वारा किया गया। उन्होंने किसानों को जैन इरिगेशन कम्पनी की विभिन्न जानकारियां दी। इस आयोजन को सफल बनाने में इंटरनेशनल हार्डवेयर के संचालक श्री फखरुद्दीन इज्जी, श्री मुफददल इज्जी, कंपनी के इंजीनियर श्री कमलेश भोंगाड़े कुलदीप पाटीदार , क्षेत्र के अन्य केला उत्पादक श्री संतोष भाई, श्री गौरव जाट, श्री विवेक राठी का विशेष योगदान रहा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (17 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )