Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर: केज स्थापना एवं संचालन के लिए 20 मई तक आवेदन आमंत्रित

11 मई 2026, सीहोर: सीहोर: केज स्थापना एवं संचालन के लिए 20 मई तक आवेदन आमंत्रित – मध्यप्रदेश शासन द्वारा लागू की गई “मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति-2026” के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में केज स्थापना एवं संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य चयनित जलाशयों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करते हुए मत्स्य उत्पादन बढ़ाना एवं निजी निवेश को प्रोत्साहित करना है।

   सहायक संचालक श्री प्रशांत हर्ष ने बताया कि योजना के तहत केज एक्वाकल्चर, एक्वापोनिक्स, इंटीग्रेटेड फिश फार्मिंग, ईको-टूरिज्म एवं ग्रीन एनर्जी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही फिश हैचरी, आइस प्लांट, कोल्ड स्टोरेज, फिश प्रोसेसिंग यूनिट एवं विपणन अधोसंरचना के विकास हेतु बैंक ऋण, ब्याज अनुदान तथा तकनीकी सहायता भी प्रदान की जाएगी।

  इच्छुक निवेशक एवं उद्यमी 20 मई 2026 तक आवश्यक दस्तावेजों सहित संबंधित जिले के मत्स्य उद्योग विभाग कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। योजना की विस्तृत जानकारी विभागीय कार्यालय एवं वेबसाइट mpfisheries.gov.in पर उपलब्ध है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें