Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सागर में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई

9 मार्च 2023, सागर ।  सागर में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई – वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक गतदिनों जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय, जबलपुर के संचालक विस्तार सेवायें डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त बैठक में 2022-23 की खरीफ माह की ओएफटी, एफएलडी एवं रबी माह की कार्य योजना एवं प्रगति प्रतिवेदन का प्रस्तुतिकरण केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. के.एस.यादव एवं डॉ. ए. के. त्रिपाठी द्वारा किया गया। कृषि विभाग से श्री जितेन्द्र राजपूत, अंकित रावत एवं श्री संजय पाठक उपस्थित रहे। इसी प्रकार पशुपालन विभाग के उपसंचालक श्री चड्ढार, एन.एफ.एल से श्री मुकेश कुशवाहा, इफको से श्री दीपक पाल, एस.आर.एल.एम से श्री अनूप तिवारी, उद्यानिकी विभाग से श्री के.एल.ब्रह्मभट्ट आदि उपस्थित रहे। दलहन प्रदर्शन अंतर्गत किसानों को ग्रीष्मकालीन मूंग की नई किस्म एम एच 421 का बीज एवं अन्य आदान सामग्री का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एम.पी.दुबे अधिष्ठाता एवं उपसंचालक, अलसी परियोजना श्री डी.के.प्यासी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर केन्द्र के वैज्ञानिकों डॉ. ममता सिंह एवं डॉ वैशाली शर्मा ने विभिन्न प्रकार की प्रदर्शन इकाईयों जैसे क्रॉप कैफेटेरिया, नर्सरी, केंचुआ खाद, मुर्गीपालन, एजोला, नेपियर घास इकाईयों एवं टमाटर का प्राकृतिक उत्पादन आदि का भ्रमण कराया। कार्यकम का आभार डॉ. के.एस.यादव एवं संचालन डॉ. ए.के.त्रिपाठी द्वारा किया गया।

महत्वपूर्ण खबर: जीआई टैग मिलने से चिन्नौर धान किसानों को मिल रहा है अधिक दाम

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile