State News (राज्य कृषि समाचार)

सार्ड की गोलमेज बैठक संपन्न हुई

Share

6 सितम्बर 2022, भोपाल  सार्ड की गोलमेज बैठक संपन्न हुई  – मध्य प्रदेश कृषि विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों की प्रतिनिधि संस्था सार्ड की मानसून गोलमेज बैठक गत सप्ताह भोपाल में आयोजित हुई। अध्यक्ष डॉ. जी. एस. कौशल ने उपस्थित सभी सदस्यों को संस्था की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। सदस्य श्री एल. पी. पटेल ने संस्था का सदस्यता अभियान शुरू करने का प्रस्ताव रखा। विशेष सत्र में डॉ. एस. के. श्रीवास्तव ने वैश्विक स्तर पर सोयाबीन की स्थिति को रेखांकित करते हुए उसको पोषण आहार से जोडऩे की बात कही। बैठक में सर्वश्री एस. डी. तिवारी, वी. के. दवे डॉ. एस. आर. शर्मा, के. एन. दुबे, उमेश उप्रीत, पी. एन. शुक्ल, अजय नाहर, सुनील गंगराड़े उपस्थित थे। श्री पी. के. सिंघल के सौजन्य से आयोजित इस भोज बैठक का संचालन डी. एस. कुशवाह ने किया। कार्यक्रम में सार्ड की महिला विंग की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

महत्वपूर्ण खबर:5 सितंबर इंदौर मंडी भाव, प्याज में एक बार फिर आया उछाल

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *