Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान उपार्जन की समीक्षा बैठक संपन्न

15 दिसम्बर 2022, नर्मदापुरम: धान उपार्जन की समीक्षा बैठक संपन्न – जिले में मानक धान खरीदी जाए। एसडीएम , तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपने क्षेत्र में प्रतिदिन खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें। अमानक धान खरीदी करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए। यह निर्देश नर्मदापुरम कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान उपार्जन की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एस एस रावत , अपर कलेक्टर श्री मनोज सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि जिले में बिना संबंधित क्षेत्र के एसडीएम की अनुमति के निजी वेयरहाउस और व्यापारियों के पास की धाम की निकासी ना हो यह सुनिश्चित कराएं। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जिला आपूर्ति नियंत्रक और सभी एसडीएम से धान की खरीदी और संबंधित मुद्दों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि एसडीएम खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। खरीदी केंद्रों के नोडल अधिकारियों को पाबंद करें और प्रतिदिन धान खरीदी की मॉनिटरिंग की जाए।

कलेक्टर श्री सिंह ने कृषि उपज मंडियों से धान के परिवहन कार्य में भी गति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बारिश की आशंका के दृष्टिगत खरीदी केंद्रों पर उपज की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश भी दिए। 6035 किसानों से 63538 मीट्रिक टन खरीदी गई धान जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए अभी तक 26234 किसानों ने स्लॉट बुकिंग की है। जिसमें से 7502 किसानों से 79355 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 161.88 करोड़ का भुगतान किसानों को किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (14 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )