Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मसाला उद्योग स्‍थापित कर, सफल उद्यमी बने नीमच के संस्‍कार पाटीदार

20 फरवरी 2026, नीमच: मसाला उद्योग स्‍थापित कर, सफल उद्यमी बने नीमच के संस्‍कार पाटीदार – प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना के लाभ लेकर नीमच के गांव बिसलवास कला के युवा उद्यमी श्री संस्‍कार पाटीदार ने 12.24 लाख रूपये राशि से श्री उत्‍सव मसाला उद्योग के नाम से अपनी मसाला प्रसंस्‍करण उद्योग  इकाई  स्‍थापित कर उसका सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। युवा उद्यमी श्री संस्‍कार पाटीदार ने उद्यानिकी विभाग के सहयोग से पीएमएफएमई योजना के तहत अजवाइन एवं अन्‍य मसाला प्रसंस्‍करण ईकाई स्‍थापित करने के लिए 12.24 की राशि से उद्योग स्‍थापित किया हैं।  प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना के तहत संस्‍कार पाटीदार को अजवाईन व अन्‍य मसाला उद्योग स्‍थापित करने के लिए बैंक आफ इंडिया से 9.80 लाख रूपये का ऋण स्‍वीकृत हुआ है। इस पर उन्‍हें शासन की ओर से 4.28 लाख रूपये का अनुदान भी मिला  है ।

अपना स्‍वयं का मसाला उद्योग स्थापित कर श्री संस्‍कार पाटीदार ब्रांड नेम अग्निपुष्‍प नाम से अपना स्‍वयं का प्रसंस्करित मसाला तैयार कर, अपने उत्पाद को स्थानीय बाजार एवं उदयपुर, जयपुर(राजस्थान) में विक्रय कर प्रति वर्ष 8 से 10 लाख रुपये की आय प्राप्‍त कर रहे है। संस्कार पाटीदार ने पीएमएफएमई योजना का लाभ लेकर न केवल अपने स्‍वयं का उद्योग स्थापित कर अपना रोजगार सृजित किया है, बल्कि अन्‍य लोगो भी रोजगार उपलब्ध करवा रहे है। श्री संस्‍कार पाटीदार पीएमएफएमई योजना से मिले लाभ से आज सफल उद्यमी बन गये है। उन्होंने आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह चुन ली हैं। वे आज अपने परिवार और क्षेत्र की समृद्धि में अपना योगदान भी दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है, कि कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के तहत अब तक कुल 205 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में 120 हितग्राहियों को लाभान्वित कर, नवीन उद्योग इकाइयां स्‍थापित कराई गई है। इस योजना के क्रियान्वयन में नीमच जिला प्रदेश एवं संभाग के अग्रणी जिलों में शामिल है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें