Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी हेतु बीज की विक्रय दरें निर्धारित, लम्बी अवधि वाली किस्मों पर मिलेगा अनुदान

26 अक्टूबर 2022, बड़वानी: रबी हेतु बीज की विक्रय दरें निर्धारित, लम्बी अवधि वाली किस्मों पर मिलेगा अनुदान – रबी फसलों का सीजन प्रारंभ हो चुका है। रबी 2022-23 में गेहूं (उंची जाति) बीज की विक्रय दर 4000 रूपये प्रति क्विंटल, गेहूं (बौनी जाति) बीज की विक्रय दर 3550 रूपये प्रति क्विंटल, चना बीज की विक्रय दर 7700 रूपये प्रति क्विंटल, मटर की विक्रय दर 5100 प्रति क्विंटल, मसूर की विक्रय दर 7700 प्रति क्विंटल, सरसों की विक्रय दर 9000 क्विं. निर्धारित की गई है।

विभाग द्वारा चना बीज की 10 वर्ष तक की अवधि वाली किस्मों में 3300 रूपये प्रति क्विंटल एवं 10 वर्ष से अधिक अवधि वाली किस्मो में 2500 रूपये प्रति क्विंटल पर अनुदान देय है। मसूर 10 वर्ष तक की अवधि वाली किस्मों में 3850 रू. प्रति क्विंटल एवं 10 वर्ष से अधिक अवधि वाली किस्मों में 2500 रूपये प्रति क्विंटल अनुदान देय है । अतः किसान भाईयों से अनुरोध है कि सहकारी संस्थाओं से चना, मटर, मसूर एवं सरसों बीज क्रय करते हैं , तो बिल लेकर अनुदान हेतु कृषि विभाग से अनुदान राशि प्राप्त कर सकते हैं ।

महत्वपूर्ण खबर: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए अधिक उपज देने वाली गेहूं की 10 नई किस्में

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें