Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में 77.50 लाख किसानों को किश्तों में 13614 करोड़ रुपए की राशि जारी

पात्र किसानों को दिसंबर माह तक ई-केवाईसी कराना होगा जरूरी

15 अक्टूबर 2022, जयपुर । राजस्थान में 77.50 लाख किसानों को किश्तों में 13614 करोड़ रुपए की राशि जारी –  प्रदेश के 77.50 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना में विभिन्न किश्तों में अब तक 13614.63 करोड़ राशि जारी की गई है। योजना में 82.02 लाख कृषकों द्वारा पंजीयन कराया गया है, जिनमें से 77.50 लाख कृषकों को भारत सरकार द्वारा वर्तमान में सक्रिय लाभार्थियों की वास्तविक पात्रता की जांच के लिए भूमि विवरण सत्यापन एवं ई-केवाईसी कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

रजिस्ट्रार सहकारिता एवं स्टेट नोडल अधिकारी पीएम किसान श्री मुक्तानंद अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 30 सितम्बर 2022 तक राज्य के 60.35 लाख कृषकों का भूमि विवरण सत्यापन कर जिलों के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। इन कृषकों को आगामी 12वीं किश्त का लाभ देय होगा। भूमि सत्यापन के कार्य में राजस्थान राज्य का देशभर में 10 वां स्थान रहा है। सत्यापन से शेष कृषकों के भूमि का सत्यापन आगामी 7 दिवस में पूर्ण किये जाने हेतु जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा आगामी किश्तें कृषकों के आधार आधारित बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी, इसके लिए समस्त लाभार्थी कृषकों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। राज्य में अब तक 63.14 प्रतिशत कृषकों द्वारा ई-केवाईसी कराई जा चुकी है। ई-केवाईसी कराये जाने से शेष कृषकों को योजना का निर्बाध रूप से लाभ प्राप्त किये जाने के लिए दिसम्बर 2022 तक ई-केवाईसी कराया जाना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण खबर: प्राकृतिक खेती – डिजिटल कृषिअब मिशन मोड में होगी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile