Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन में मंडियों की समीक्षा बैठक संपन्न

19 नवम्बर 2022, खरगोन: खरगोन में मंडियों की समीक्षा बैठक संपन्न – जिले में कृषि उत्पादन क्षमताओं की संभावनाओं को देखते हुए मंडी विस्तार के प्रस्ताव भेजें। जहां जरूरत लग रही है, वो शीघ्रता से प्रस्ताव भेज कर कार्यवाही पूरी कराएंगे। शुक्रवार देर शाम को कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने जिले की सभी मंडियों के सचिवों के साथ बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

बैठक सभी मंडियों में किसानों को शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। मंडी में आवक तथा आय के ब्यौरे भी सचिवों द्वारा प्रस्तुत किए  गए। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री कुमार ने सनावद मंडी की डिटेल जांच के लिए कृषि उपसंचालक श्री एमएल चौहान और करही मंडी की जांच के लिए एसडीएम मण्डलेश्वर को भी नियुक्त करने के निर्देश दिए। इन दोनों मंडियों की जांच एक सप्ताह में पूरी करने के भी निर्देश हैं।      

झिरन्या मंडी में बनेगा कृषक संगोष्ठी भवन – भीकनगांव मंडी के प्रभारी मंडी सचिव श्री  हरेन्द्रसिंह सिकरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ वर्षाे से मंडी में आवक बढ़ने लगी है। मंडी परिसर छोटा पड़ने लगा है इस कारण मंडी का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा झिरन्या उपमंडी में 52 लाख रुपये की राशि से नवीन कृषक संगोष्ठी भवन बनाने की स्वीकृति मिली है। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री कुमार ने बेड़िया मंडी के अतिक्रमण और जांच की जानकारी  के  साथ ही  चोरी के मामलों पर नजर रखते हुए उन पर कंट्रोल करें। कहीं  से इस तरह के प्रकरण सामने आए तो कार्यवाही की जाएगी।  साथ ही मंडी की आय बढ़ाने के भी निर्देश दिए है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सरसों मंडी रेट (17 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )