Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

31 मई 2025, इंदौर: मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न – संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में संभागायुक्त कार्यालय में मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग संबंधी योजनाएं, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में श्री सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे संभाग में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा दें। सभी मत्स्य पालकों को जरूरी सुविधा उपलब्ध करायें। सभी पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का समुचित लाभ दिलायें और कोई भी हितग्राही शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के वार्षिक लक्ष्य समय सीमा में पूर्ण किये जाये। राज्य सरकार के निर्देश पर एएफडीपी पोर्टल में मछुआरे के पंजीकरण कार्य में सहयोग दें। नवीन तकनीक से मत्स्य उत्पादन में वृद्धि किये जाने हेतु बायोफ्लॉक की स्थापना की जाये। जिला स्तर पर आवंटित किये गये किसान क्रेडिट कार्ड के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण किये जाने हेतु जिला लेवल पर अग्रणी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किये जाये तथा जिला स्तर पर निर्धारित समयसीमा में उसकी समीक्षा हो।      

संभागायुक्त श्री सिंह ने अधिकारियों से कहा कि मत्स्य उत्पादन के कार्यों को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय सीमा में योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करें। कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। बैठक में संभाग में जल संसाधन की उपलब्धता, मत्स्य उत्पादन लक्ष्य पर चर्चा हुई। साथ ही मत्स्य समितियों के सरकारी बैंक में खाते और संभाग में मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड की स्थिति पर चर्चा हुई।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com