Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने के लिये 5 फरवरी से पंजीयन आरम्भ

06 फरवरी 2024, भोपाल: समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने के लिये 5 फरवरी से पंजीयन आरम्भ – जिला आपूर्ति नियंत्रक सुश्री मीना मालाकार ने बताया कि जिले में रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने के लिये पंजीयन के लिए किसानों द्वारा स्वयं के मोबाइल अथवा कम्प्यूटर ग्राम पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समिति, महिला स्व. सहायता समूह, एफपीओए, एफपीसी, केन्द्रों पर निःशुल्क पंजीयन तथा एमपीऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्रों पर, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर  कैफे पर 50 रुपये का शुल्क जमा करवाकर 5 फरवरी 2024 से 1 मार्च 2024 तक प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक गेहूं का पंजीयन करा सकते हैं।

सुश्री मालाकार ने बताया कि सिकमी, बटाईदार एवं वनपट्टाधारी किसानों के पंजीयन सहकारी समिति महिला स्व. सहायता समूह, एफपीओए, एफपीसी, केन्द्रों पर किये जायेंगे। किसान का पंजीयन केवल उसी स्थिति में हो सकेगा ,जब कि भू-अभिलेख में दर्ज खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा। दस्तावेजों में विसंगति होने पर पंजीयन का सत्यापन तहसील कार्यालय से कराया जायेगा। पंजीयन के लिये आधार नम्बर का वेरिफिकेशन लिंक मोबाईल नम्बर पर प्राप्त ओटीपी से या बायोमेट्रिक डिवाईस से किया जायेगा। किसान के परिवार में जिन सदस्यों के नाम भूमि होगी वे सभी अपना पृथक-पृथक पंजीयन करायेंगे। किसान की भूमि यदि अन्य जिले में है तो उस जिले में पंजीयन कराया जायेगा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर भूमि होने पर एक ही केंद्र पर सभी भूमियों का पंजीयन होगा। उन्होंने बताया कि किसानों को पंजीयन में सुविधा की दृष्टि से भोपाल जिले में 169 लोकसेवा केन्द्र, एमपी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, साइबर कैफे भी स्वीकृत किये गये है जहां से किसान फसल बेचने के लिए अपना पंजीयन सुविधाजनक ढंग से निर्धारित शुल्क देकर करा सकते हैं।

 जिला आपूर्ति नियंत्रक  ने किसानों से अपील है कि 1 मार्च 2024 तक अनिवार्य रूप से पंजीयन करायें। निर्धारित समय अवधि के पश्चात पंजीयन किया जाना संभव नहीं होगा। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र एमपी किसान एप पर पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है एवं एमपी ऑनलाइन कियोस्क, सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर फैके पर पंजीयन की स:शुल्क 50 रूपये प्रति पंजीयन की व्यवस्था की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)