Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मत्स्य विपणन कार्यों में संलग्न 35 लोगों के हुए रजिस्ट्रेशन

28 अक्टूबर 2024, खरगोन: मत्स्य विपणन कार्यों में संलग्न 35 लोगों के हुए रजिस्ट्रेशन – मत्स्य विभाग खरगोन द्वारा विकासखण्ड भगवानपुरा के ग्राम भग्यापुर में मत्स्य बीज प्रक्षेत्र पर पीएम-एमकेएसएसव्हाय प्रधानमंत्री मत्स्य कृषक समृद्धि सह योजना अंतर्गत मत्स्य पालन में संलग्न मछुआ समिति/समूह तथा मत्स्य विपणन कार्यों में संलग्न व्यक्तियों के एनएफडीबी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 35 लोगों के रजिस्ट्रेशन किए गए।        

इस दौरान हितग्राहियों को बघेल मत्स्य बीज प्रक्षेत्र पर पंगेसियस मछली का सघन मत्स्य पालन का अवलोकन कराया गया। शिविर में मत्स्य पालकों की मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड के 30 प्रकरण जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भगवानपुरा, मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक भग्यापुर में प्रेषित करने के लिए तैयार किए गए।

शिविर में सहायक मत्स्य अधिकारी श्री रमेश मौर्य, सहायक संचालक मत्स्य श्री जे पाटीदार, मत्स्य निरीक्षक श्री गोपाल पाटीदार, मत्स्य निरीक्षक श्री जतन रावत एवं निजी मत्स्य बीज प्रक्षेत्र प्रभारी श्री सुभाष बघेल एवं विजय ढोले उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com