Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के लिए पंजीयन प्रारंभ

09 नवंबर 2024, देवास: प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के लिए पंजीयन प्रारंभ – सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना (PM-KSSY)के अन्तर्गत राष्ट्रीय मत्स्य डिजीटल प्लेटफॉर्म (N.F.D.P.) पर पंजीयन प्रारंभ हो गये हैं। सभी मछुआरों, मछली किसानों, मछली विक्रेता, मछली पालन के अन्य हितधारक http://pmssy.dof.gov.in एवं http://nfdp.dof.gov.in का उपयोगकर पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन स्वयं के मोबाइल फोन अथवा किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) कंप्यूटर सेवा केन्द्र से कराये जा सकते हैं। पंजीयन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं स्वयं का मोबाइल नंबर जिस पर आधार लिंक हो कि आवश्यकता होगी।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि उक्त पोर्टल से मछली पालन में बड़ा बदलाव आयेगा। उक्त पोर्टल योजनाओं का लाभ लेने के लिए बनाया गया हैं। जिसमें असंगठित क्षेत्र के मत्स्य पालन से जुड़े सभी व्यक्तियों को एक ही प्लेटफार्म पर लाकर उनका पंजीयन करना हैं, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ उन्हें सीधे मिल सके।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com