राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ की विभिन्न एग्रो इनपुट कंपनियों में हुई नियुक्तियां

27 जुलाई 2022, रायपुर: छत्तीसगढ़ की विभिन्न एग्रो इनपुट कंपनियों में हुई नियुक्तियां –

डी.के. तिवारी
Advertisements
Advertisement
Advertisement
श्री तिवारी एरिज एग्रो लि. के नये ज्वाइंट वाईस प्रेसीडेंट

देश की प्रमुख माइक्रो न्यूट्रिएंट कंपनी एरिज एग्रो लि. ने श्री डी.के. तिवारी को सेन्ट्रल रीजन का ज्वाइंट वाईस प्रेसीडेंट नियुक्त किया है। श्री तिवारी छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार एवं नेपाल राज्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। श्री तिवारी विगत 20 वर्षों से एरिज एग्रो लि. में अपनी सेवाएं दे रहे हंै।

श्री सौरभ कुमार
श्री सौरभ कुमार जोनल मार्केटिंग मैनेजर बने

रायपुर। कृषि रसायन कंपनी युनाइटेड फास्फोरस लि. ने श्री सौरभ कुमार को छत्तीसगढ़ का नया जोनल मार्केटिंग मैनेजर नियुक्त किया है। श्री सौरभ कुमार इससे पहले पटना बिहार में यूपीएल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। आपको कृषि के क्षेत्र में 11 वर्षों का अनुभव है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
श्री चौरे
श्री चौरे टेरेटरी सेल्स मैनेजर नियुक्त

रायपुर। प्रमुख कीटनाशक निर्माता कंपनी युनाइटेड फास्फोरस लि. ने श्री नीलेश चौरे को रायपुर का नया टेरेटरी सेल्स मैनेजर नियुक्त किया है। श्री चौरे रायपुर रीजन की सेल्स गतिविधियों को संचालित करेंगे।  श्री चौरे इससे पहले पारीजात इंडस्ट्रीज एवं रेलीज इंडिया में सेवाएं दे चुके हैं। आपको कृषि के क्षेत्र में 8 वर्षों का अच्छा अनुभव है।  

श्री कनौजिया
श्री कनौजिया जोनल सेल्स मैनेजर नियुक्त

रायपुर। देश की प्रमुख कीटनाशक निर्माता कंपनी युनाइटेड फास्फोरस लि. ने श्री अशोक कुमार कनौजिया को छत्तीसगढ़ का जोनल सेल्स मैनेजर नियुक्त किया है। श्री कनौजिया इससे पहले अडामा में छ.ग. एवं उत्तर प्रदेश रीजनल मैनेजर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हंै। श्री कनौजिया को कृषि के क्षेत्र में 17 वर्षों का अनुभव है।

Advertisement
Advertisement

श्री सिंह
श्री सिंह नेक्सस के जोनल मैनेजर बने

रायपुर। देश की प्रमुख एवं कृषि के क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बनाने वाली कंपनी नेक्सस बायोसाइंस लि. ने श्री राजेश कुमार सिंह को छ.ग.़, बिहार एवं झारखंड का जोनल मैनेजर नियुक्त किया है। श्री सिंह, इससे पहले जियोलाईफ एग्रीटेक, पारीजात इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें कृषि के क्षेत्र में 15 वर्षों का अनुभव है।

श्री संजीव दशोरे
श्री संजीव दशोरे नेशनल सेल्स हेड बने

रायपुर। नेक्सस बायोसाइंस प्रा.लि. के नवनियुक्त नेशनल सेल्स श्री संजीव दशोरे के रायपुर आगमन पर कंपनी के जोनल मैनेजर श्री राजेश कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। श्री संजीव दशोरे विगत 20 वर्षों से एग्रो इंडस्ट्रीज से जुड़े हुए हैं। उन्होंने केमिनोवा, एक्सल, बायरक्रॉप साइंस, धानुका एवं पारीजात इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों में अपनी विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं।\

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश में 75 फीसदी खरीफ बुवाई पूरी

Advertisements
Advertisement
Advertisement