राज्य कृषि समाचार (State News)

अप्रैल-जून 2020 में 111.61 लाख टन उर्वरकों की रिकॉर्ड बिक्री

रिकॉर्ड टन उर्वरकों की बिक्री

4 जुलाई 2020, नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 लॉकडाउन के बावजूद, रसायन और उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग ने किसान समुदाय को उर्वरकों की रिकॉर्ड बिक्री की है। अप्रैल-जून 2020 के दौरान किसानों को उर्वरकों की पीओएस बिक्री 111.61 लाख एमटी रही जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 61.05 लाख एमटी की बिक्री की तुलना में 82.81% अधिक है।

इस अवधि के दौरान किसान समुदाय को 64.82 लाख एमटी यूरिया (पिछले साल की तुलना में 67% अधिक), 22.46 लाख एमटी डीएपी (पिछले साल की तुलना में 100% अधिक) और 24.32 लाख एमटी कॉम्पलेक्स उर्वरक (पिछले साल से 120% अधिक) की बिक्री की गयी।कोविड-19 लॉकडाउन के कारण परिवहन प्रतिबंधों के बावजूद, उर्वरक विभाग, रेल मंत्रालय, राज्य सरकारों और बंदरगाहों के ठोस प्रयासों के साथ, देश में उर्वरकों का उत्पादन और आपूर्ति बिना किसी बाधा के जारी है।

Advertisement
Advertisement

 केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री डी वी सदानंद गौड़ा ने कहा 

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री डी वी सदानंद गौड़ा ने कहा कि हम खरीफ सीजन के दौरान उर्वरकों के स्टॉक और किसानों को बिक्री हेतु उपलब्धता की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। राज्य सरकारों को उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि हम राज्यों के कृषि मंत्रियों के संपर्क में हैं। 30 जून को, 73 उर्वरक रेक संयंत्रों और बंदरगाहों से रवाना किये गए। यह एक दिन में उर्वरकों के परिवहन की सबसे बड़ी खेप है। एक रेक एक बार में 3000 एमटी भार वहन करती है।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement