राज्य कृषि समाचार (State News)

रतलाम: कृषि रथ से किसानों को दी कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी

10 फरवरी 2026, रतलामरतलाम: कृषि रथ से किसानों को दी कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी – उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 11 जनवरी से 11 फरवरी तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही है ।

 सोमवार को विकासखंड आलोट के मिनावदा, कालूखेड़ी, डेलवासा, खारवाकला विकासखंड बाजना के तम्बोलिया, गुजरपड़ा, कोटड़ा विकासखंड सैलाना के बावड़ी, तालाब बोर्डी , विकासखंड रतलाम के कनेरी, मोरवानी, तितरी विकासखंड जावरा के डुमाहेड़ा, गुर्जर बर्डिया, निम्बोदिया में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई।

10 फरवरी को विकासखंड आलोट के दौलतगंज, पिपलिया तुखार, लूनी, निपानिया लीला विकासखंड बाजना के गडावदिया, डाबडी, रानीसिंग विकासखंड सैलाना के बायड़ी, बाशिंदा विकासखंड रतलाम के करमदी, बडोदिया, नायन विकासखंड जावरा के लोद, बर्डिया गोयल, खजुरिया में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements