Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजीव गांधी किसान बीज उपहार योजना रबी 2022-23

29 अक्टूबर 2022, जयपुर । राजीव गांधी किसान बीज उपहार योजना रबी 2022-23  – राजस्थान राज्य बीज निगम द्वारा राजीव गांधी किसान बीज उपहार योजना रबी 2022 – 23 लागू की जा रही है।

राजस्थान राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री धीरज गुर्जर ने बताया कि किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा नव विकसित उन्नत किस्मों का उच्च गुणवत्तायुक्त बीज उचित दर पर अधिक से अधिक मात्रा में उपलब्ध कराने एवं प्रमाणित बीजों के उपयोग मे बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य बीज निगम द्वारा राजीव गांधी किसान बीज उपहार योजना रबी 2022 – 23 लागू की जा रही है। उन्होंने बताया कि निगम किसानों के लिए उच्च गुणवत्ता के प्रमाणित बीज उत्पादन कर उचित मूल्य पर ग्राम स्तर तक उपलब्ध करा रहा है। निगम द्वारा मुख्यत: खरीफ में मूंग, उड़द, ग्वार, सोयाबीन, मूंगफली, ज्वार, बाजरा एवं रबी में गेहूं, चना, सरसों एवं जौ फसलों का बीज उत्पादन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह योजना राज्य के सभी जिलों में क्रियान्वित की जा कर योजना पर कुल राशि रूपये 4.00 करोड़ व्यय किया जायेगा। योजना अंतर्गत प्रत्येक जिले में 51 उपहार किसानों को लॉटरी के माध्यम से उपहार स्वरूप प्रदान किये जायेंगे। प्रत्येक जिले में प्रथम उपहार स्वरूप ट्रैक्टर -1, द्वितीय उपहार बैट्री ऑपरेटेड नेपसेक स्प्रेयर मशीन 20 एवं तृतीय उपहार किसान टॉर्च – 30 का लॉटरी से चयन कर उपहार किसानों को वितरित किये जायेेंगे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री गुर्जर ने बताया कि राजस्थान राज्य बीज निगम के द्वारा किसानों के लिए बीज क्रय पर उपहार जैसी महत्वपूर्ण योजना लागू किये जाने से किसानों में प्रमाणित बीजों के उपयोग के प्रति रूचि बढ़ेगी और किसान प्रमाणित बीजों का अधिकाधिक उपयोग कर अधिक उत्पादन एवं अधिक आय अर्जित कर सकेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: खाद के लिए परेशान हो रहे किसान, सोसायटियों में खाद विक्रय बंद