राज्य कृषि समाचार (State News)

राजगढ़: नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग को मिली गति

30 अप्रैल 2026, राजगढ़: राजगढ़: नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग को मिली गति – प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में जिले में “नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (NMNF)” के अंतर्गत महत्वपूर्ण पहल की गई है। साथ ही सोमवारको आयोजित बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 13 बायो रिसोर्स सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें से 8बीआरसी द्वारा जैविक उत्पाद जैसे जीवामृत, बीजामृत एवं नीमास्त्र तैयार कर लिए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में इन जैविक उत्पादों को लगभग 45 दिनों की प्रक्रिया के बाद तैयार किया गया है। विशेष बात यह है कि जिले के सभी बीआरसी में उत्पादों की पैकेजिंग एंड लेबलिंग में एकरूपता रखी गई है, जिससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित उत्पाद उपलब्ध हो सकें।

बैठक में जैविक उत्पादों की दर भी निर्धारित की गई। इसके अनुसार जीवामृत की कीमत 500 रूपये प्रति एकड़ (5 लीटर) तथा नीमास्त्र की कीमत 500 रूपये प्रति एकड़ (2 लीटर) तय की गई है। यह पहल प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने में मददगार साबित होगी। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्वयं बीआरसी संचालकों से निर्धारित राशि देकर उत्पाद क्रय कर इस अभियान को प्रोत्साहित किया और अन्य किसानों को भी जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय वृद्धि में भी सहायक है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements