राजस्थान में बीमा योजना में अनियमितताएं, कृषि मंत्री ने अपनाया कड़ा रूख
18 फरवरी 2026, जयपुर: राजस्थान में बीमा योजना में अनियमितताएं, कृषि मंत्री ने अपनाया कड़ा रूख – राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने विधानसभा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत हो रही गंभीर अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कंपनियों की गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने इन फर्जीवाड़े की जांच एसओजी से करवाने के लिए सदन को आश्वस्त किया।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बैंकों और बीमा कम्पनियों के फर्जीवाड़े सामने आए हैं। इससे किसानों को अपनी फसलों के नुकसान का पैसा नहीं मिला। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान विधायक बाबू सिंह राठौड़ के सवालों का जवाब देते हुए भ्रष्टाचार के चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए:
श्रीगंगानगर के करणपुर में बीमा कंपनी के सर्वेयरों ने किसान, कृषि पर्यवेक्षक और राजस्व अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर खुद ही कर दिए। 1.70 लाख फॉर्म की जांच में 32 हजार ऐसे फॉर्म मिले जिनमें खराबा जीरो प्रतिशत दिखाया गया था, जबकि हकीकत में 50 से 70% फसल बर्बाद हुई थी। इससे किसानों के लगभग 128 करोड़ रुपये डूब गए। सालासर में SBI बैंक में बिना दस्तावेजों के 71 फर्जी खाते खोलकर 9 करोड़ रुपये के गलत भुगतान की कोशिश की गई। राजस्थान के सांचौर, जालौर, चूरू, नागौर तथा बीकानेर में इस तरह की अनियमितताएं सामने आई हैं। वहीं शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी फसल खराबा कम बताने के प्रकरण सामने आये हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

