Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान को बनाएंगे निवेशधरा, निवेश के साथ लाखों युवाओं को भी मिलेगा रोजगार – श्रीमती रावत

24 जून 2022, जयपुर । राजस्थान को बनाएंगे निवेशधरा, निवेश के साथ लाखों युवाओं को भी मिलेगा रोजगार – श्रीमती रावत – उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने कहा कि 7 और 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इन्वेस्ट राजस्थान -2022 से ना केवल 10 लाख करोड़ से ज्यादा राशि का प्रदेश में निवेश होगा बल्कि लाखों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सभी प्रकार के निवेश को प्रदेश में लाकर राजस्थान को निवेशधरा बनाने की कोशिश कर रही है।

श्रीमती रावत उद्योग भवन में इन्वेस्ट राजस्थान 2022 की अब तक की हुई तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 7 और 8 अक्टूबर को जयपुर के जेईसीसी (सीतापुरा) में आयोजित होने वाले इन्वेस्ट राजस्थान में करीब 3000 कंपनियों की भागीदारी प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को 3 हालों में एनआरआर सत्र, स्टार्टअप कॉनक्लेव, टूरिज्म कॉनक्लेव, एग्री बिजनेस कॉनक्लेव, एक्सप्लोरिंग इन्वेस्टमेंट इन फ्यूचर रेडी सेक्टर्स आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 8 अक्टूबर को एमएसएमई कॉनक्लेव आयोजित किया जाएगा।

उद्योग मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निवेशकों से संपर्क करने और किसी भी तरह की आने वाली समस्या के तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निवेशकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर सीआईआई के साथ आयोजन स्थल एवं उद्घाटन सत्र के ले आउट, डेलीगेट्स को भेजे जाने वाले आमंत्रण पत्र, 9 व 10 जून को बड़ोदरा और अहमदाबाद में हुए इन्वेस्ट कनेक्ट कार्यक्रम पर चर्चा की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती वीनू गुप्ता ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के द्वारा अब तक की तैयारियों को विस्तार से बताया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्रीमती रावत ने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की सोच और विजन प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश लाने की है। यदि इसके लिए कानूनों में किसी भी तरह के बदलाव की जरूरत पड़ेगी तो सरकार इसमे भी पीछे नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि इन्वेस्ट राजस्थान में होने वाले सभी एमओयू और एलोआई को धरातल पर उतारने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर बीआईपी आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: कृषि तकनीकी स्टार्टअप्स की एक नई लहर