Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: कृषि यंत्रों और प्रसंस्करण इकाइयों पर मिलेगा अनुदान, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन  

24 सितंबर 2026, नई दिल्ली: राजस्थान: कृषि यंत्रों और प्रसंस्करण इकाइयों पर मिलेगा अनुदान, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन – राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में किसानों के लिए कृषि यंत्रों और कटाई पश्चात प्रसंस्करण से जुड़ी इकाइयों पर अनुदान का लाभ लेने का मौका है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई एवं डीपीआर) के तहत खाद्यान्न, तिलहन एवं बागवानी फसलों के लिए कटाई पश्चात प्रसंस्करण तथा मूल्य संवर्धन से संबंधित उपकरणों और संयंत्रों पर अनुदान का प्रावधान किया गया है। इसके तहत इच्छुक एवं पात्र किसान 30 सितंबर, 2026 तक राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योजना के अंतर्गत मिनी राइस मिल, कम्पोजिट राइस मिलिंग प्लांट, मिनी दाल मिल, मिलेट प्रसंस्करण संयंत्र, विभिन्न प्रकार के सौर ड्रायर, वॉशिंग मशीन तथा क्लीनर कम ग्रेडर सहित विभिन्न इकाइयों एवं संयंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन के लिए उपयोगी उन्नत कृषि यंत्रों, जैसे बेलर, चौपर, रैकर, क्रॉप रिपर कम बाइंडर, स्ट्रॉ रीपर और मल्चर आदि पर भी नियमानुसार अनुदान का प्रावधान है।

कृषि विभाग के अनुसार योजना के तहत कृषि यंत्रों के 610 भौतिक लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित यंत्रों के लिए राज किसान साथी पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का उनकी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। पात्र किसानों को निर्धारित नियमों के अनुसार अनुदान का लाभ दिया जाएगा।

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) श्रीमती यशवन्ती ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र किसान निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना की पात्रता, कृषि यंत्रों की सूची, अनुदान राशि एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल अथवा निकटतम कृषि कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक योजना का लाभ उठाने तथा फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture