राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: डीडवाना कुचामन में रबी फसल प्रदर्शन, किसानों को उन्नत कृषि तकनीकें सिखाने का अनूठा प्रयास

26 सितम्बर 2024, भोपाल: राजस्थान: डीडवाना कुचामन में रबी फसल प्रदर्शन, किसानों को उन्नत कृषि तकनीकें सिखाने का अनूठा प्रयास – राजस्थान के डीडवाना कुचामन जिले में रबी 2024-25 के लिए किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से फसल प्रदर्शन का आयोजन होगा। कृषि आयुक्तालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत डीडवाना कुचामन को 700 हेक्टेयर सरसों और 700 हेक्टेयर चने के प्रदर्शन का लक्ष्य मिला है।

इस बार 30% महिला किसानों को भी फसल प्रदर्शन में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदर्शन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, इन उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हर बैच का सैंपल लिया जाएगा।

कृषि विभाग ने सूखे जिलों में अच्छी बारिश के बाद रबी की फसल से किसानों को लाभ पहुंचाने की योजना बनाई है। किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने इसे किसानों के लिए लाभकारी कदम बताया और कहा कि सरकार सब्सिडी पर बीज, उर्वरक और अन्य संसाधन उपलब्ध कराएगी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement