Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: किसानों को यूरिया और एसएसपी के उपयोग के लिए करें जागरूक- कलक्टर ने दिए निर्देश

09 नवंबर 2024, झालावाड़: राजस्थान: किसानों को यूरिया और एसएसपी के उपयोग के लिए करें जागरूक- कलक्टर ने दिए निर्देश – झालावाड़ जिले में किसानों को उचित मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के लिए फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन रेगुलेटरी टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने की, जिसमें उर्वरक वितरण और किसानों को यूरिया व एसएसपी के उपयोग के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया।

जिला कलक्टर ने कहा कि डीएपी की मांग को पूरा करने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है, लेकिन पूर्ति में कमी होने की स्थिति में किसानों को विकल्प के रूप में यूरिया और एसएसपी के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि डीएपी वितरण केंद्रों पर काउंटर लगाकर किसानों को यूरिया और एसएसपी के बारे में जानकारी दी जाए और इन उर्वरकों का वितरण किया जाए।

बैठक में डीएपी की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा की गई, और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम के माध्यम से सहायता प्रदान करने पर भी चर्चा हुई। साथ ही, पुलिस विभाग और सहकारी समितियों को वितरण में सहयोग और प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में जिला परिषद के सीईओ शम्भुदयाल मीणा, एएसपी विजय कुमार, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चन्द मीणा, और विभिन्न उर्वरक वितरण फर्म के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com