Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: आईएएस राजन विशाल ने संभाला कृषि एवं उद्यानिकी विभाग का कार्यभार, विभागीय योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

04 अक्टूबर 2024, जयपुर: राजस्थान: आईएएस राजन विशाल ने संभाला कृषि एवं उद्यानिकी विभाग का कार्यभार, विभागीय योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर – भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजन विशाल ने सोमवार को राजस्थान कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव का कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पंत कृषि भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन और किसानों को लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान राजन विशाल ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्यों को ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ समय पर पूरा करें ताकि विभागीय योजनाओं का लाभ आम नागरिकों, विशेषकर किसानों, तक समय पर पहुंच सके।

जैविक खेती और माइक्रो इरिगेशन पर जागरूकता

उन्होंने कहा कि किसानों को जैविक खेती और माइक्रो इरिगेशन के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे न केवल पैदावार में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 पर फोकस

राजन विशाल ने सभी अधिकारियों को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 को सफल बनाने के लिए तत्परता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में कृषि आयुक्त सुश्री चिन्मयी गोपाल, उद्यानिकी आयुक्त श्री सुरेश कुमार ओला, निदेशक कृषि विपणन विभाग श्री राजेश कुमार चौहान, राजस्थान राज्य बीज निगम की प्रबंध निदेशक श्रीमती निमिषा गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com