राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा: प्याज भंडारण पर  किसानों को मिलेगी 50%  सब्सिडी

31 मार्च 2026, जयपुर: राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा: प्याज भंडारण पर  किसानों को मिलेगी 50%  सब्सिडी – राष्ट्रीय बागवानी मिशन समन्वित फसलोत्तर प्रबंधन के तहत उन किसान को जो प्याज की खेती कर रहे है, कम लागत प्याज भंडारण संरचना निर्माण पर उद्यान विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। कम लागत की प्याज भण्डारण संरचना का निर्माण कृषक के द्वारा स्वयं किया जाता है।

उपनिदेशक उद्यान रेणु वर्मा ने बताया कि कम लागत की प्याज भण्डारण संरचना की 25 मै० टन क्षमता निर्माण की डिजाईन के अनुसार निर्माण किये जाने पर 87500 रुपये का अनुदान स्वीकृत किया जाता है। कृषक द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली से प्याज उतराई एवं भराई के मध्यनजर कृषक की सुविधा हेतु प्याज भण्डारण इकाई के मध्य रास्ते की चौडाई 4 फीट अथवा 8 फीट कर दोनो ही साइज अनुसार प्याज भण्डारण इकाई का निर्माण करने पर अनुदान देय है।

उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा 45 प्याज भण्डारण स्ट्रक्चर स्वीकृत किए गए हैं जो मूर्त रूप में बीकानेर, सुजासर, मालासर, नोखा, पांचू, श्रीडूंगरगढ़ के जसरासर, कुचौर, सालासर, सुधार, मसूरी, सिनियाला, मेयासर, थावरिया, अभयसिंह पुरा, झझेऊ क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। 

प्याज का रकबा बढ़ने के साथ-साथ क्षेत्र में प्याज भण्डारण स्ट्रेक्चर दिखने लगे है, किसान समन्वित फसलोत्तर प्रबंधन द्वारा उत्पादन के बाद सीधे प्याज का विपणन ना करके उचित भण्डारण के पश्चात उचित बाजार भाव आने पर विपणन कर अधिक लाभ कमा रहे हैं। राज्य सरकार की इस योजना से किसानों को अच्छा लाभ मिला है इसलिए किसान राज्य सरकार का आभार जता रहें है। मालासर, बीकानेर में कृषक श्रीमती पुरा देवी पत्नी श्री मोहन राम जाट के खेत पर निर्मित प्याज भण्डारण संरचना व प्याज की खेती का निरीक्षण उद्यान विभाग अधिकारी मुकेश गहलोत, रमेश भाम्भू व लक्ष्मण सिंह शेखावत द्वारा किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements