Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: बसेड़ी में कृषि प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, आलू की उन्नत खेती व जल प्रबंधन पर हुआ मंथन 

18 फरवरी 2026, जयपुर: राजस्थान: बसेड़ी में कृषि प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, आलू की उन्नत खेती व जल प्रबंधन पर हुआ मंथन – आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम नीति फॉर स्टेट यूज चैलेंज के अंतर्गत पंचायत समिति बसेड़ी में एक दिवसीय कृषि प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती, जल संरक्षण तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनकी आय बढ़ाने के लिए जागरूक करना रहा।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति प्रधान शंकर सिंह परमार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशांत सिंह परमार (पूर्व प्रत्याशी) उपस्थित रहे।

आलू की उन्नत खेती व कीट-व्याधि नियंत्रण पर चर्चा

कार्यशाला में आलू की उन्नत खेती, कीट-व्याधि प्रबंधन, जल प्रबंधन एवं आलू प्रसंस्करण की संभावनाओं पर विशेष चर्चा की गई। किसानों को फसल सुरक्षा एवं उत्पादन बढ़ाने के आधुनिक उपाय बताए गए।

सिंचाई जल प्रबंधन व अनुदान योजनाओं की जानकारी

विशेषज्ञों ने सिंचाई जल प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पाइपलाइन, फार्म पॉण्ड, फव्वारा, मिनी फव्वारा एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली से जल बचत के लाभ बताए। साथ ही इन योजनाओं पर मिलने वाले सरकारी अनुदान की जानकारी भी किसानों को दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मृदा स्वास्थ्य व फसल उत्पादन में भूमिका

कार्यशाला में मृदा स्वास्थ्य का फसल उत्पादन में महत्व बताते हुए मिट्टी परीक्षण, संतुलित पोषण एवं उर्वरक प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

फसल बीमा योजना की प्रक्रिया समझाई

किसानों को फसल बीमा का महत्व बताते हुए इसकी आवेदन प्रक्रिया, लाभ एवं आपदा के समय सुरक्षा कवच के रूप में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी गई।

बीज प्रतिस्थापना व उत्पादकता बढ़ाने पर जोर

कार्यशाला में प्रमुख फसलों की उत्पादकता बढ़ाने एवं फसल बीज प्रतिस्थापना के महत्व पर भी चर्चा की गई।

जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

विशेषज्ञों ने जैविक व प्राकृतिक खेती के महत्व पर जोर देते हुए रासायनिक कीटनाशी एवं रसायनों के उपयोग को कम करने की विधियों पर चर्चा की। कार्यशाला में सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कृषि विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी समस्याओं के समाधान भी प्राप्त किए।

कार्यक्रम में सहायक कृषि अधिकारी बसेड़ी रोहित सिंह परमार, हेतराम मीणा तथा समस्त कृषि पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में कृषि विभाग से संयुक्त निदेशक प्रभु दयाल शर्मा, सहायक निदेशक बबलू कुमार त्यागी, कृषि अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, कैलाश चंद्र शर्मा, कृषि अनुसंधान अधिकारी सुरेंद्र कुमार तथा जिला कलेक्टर कार्यालय से सीपीओ भरत राव ने किसानों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, कृषि अधिकारियों एवं उपस्थित किसानों का आभार व्यक्त किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture