राजस्थान: अजमेर में समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन खरीद के लिए 6 केन्द्र स्थापित
14 मार्च 2026, नई दिल्ली: राजस्थान: अजमेर में समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन खरीद के लिए 6 केन्द्र स्थापित – राजस्थान के अजमेर जिले के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही है। सहकारी समितियां के उप रजिस्ट्रार श्री राजीव कजोट ने बताया कि जिले में दलहन-तिलहन की खरीद के लिए विभिन्न खरीद केन्द्र स्थापित किए गए है। यहां किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही है।
जिले में समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन खरीद के लिए 6 केन्द्र अजमेर क्रय विक्रय सहकारी समिति अजमेर एवं उप केन्द्र क्रय विक्रय सहकारी समिति पीसांगन, अरांई क्रय विक्रय सहकारी समिति, सरवाड़ क्रय विक्रय सहकारी समिति, केकडी क्रय विक्रय सहकारी समिति, नसीराबाद क्रय विक्रय सहकारी समिति, सरवाड़ क्रय विक्रय सहकारी समिति है।
15 मार्च से शुरू होंगे पंजीयन
आगामी रबी वर्ष 2026 में दलहन-तिलहन की खरीद के लिए 15 मार्च से पंजीयन प्रारंभ होगा। इन केंद्रों पर 25 मार्च से 23 जून तक 90 दिनों की अवधि तक खरीद की जाएगी। केन्द्र सरकार द्वारा चने का समर्थन मूल्य 5875 रूपये एवं सरसों का समर्थन मूल्य 6200 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture





