राज्य कृषि समाचार (State News)

रायसेन: कृषि विभाग की टीम ने किया खाद-बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण, खामियों पर फर्मों को नोटिस जारी

22 नवंबर 2025, रायसेन: रायसेन: कृषि विभाग की टीम ने किया खाद-बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण, खामियों पर फर्मों को नोटिस जारी – मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक तथा उर्वरक मिले, इसके लिए कलेक्टर के निर्देशानुसार तथा उप संचालक कृषि केपी भगत के मार्गदर्शन में कीटनाकश और उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में बरेली तथा खरगोन में कृषि विभाग के रायसेन तथा बाड़ी के अधिकारियों की टीम द्वारा कीटनाशक, निजी और उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों अंबिका ट्रेडर्स, एचके कृषि मार्ट, श्रीराम कृषि सेवा केंद्र, आदित्य ट्रेडर्स, मां रेवा कृषि सेवा केंद्र, सत्य साईं कृषि सेवा केंद्र, विश्वकर्मा कृषी सेवा केंद्र आदि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कृषि अधिकारियों द्वारा कीटनाशक, उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि रबी सीजन के लिए किसानों को गुणवत्तापूर्ण तथा शासन के नियमानुसार उचित दर पर ही खाद या उर्वरक विक्रय की जाए। यदि किसी भी विक्रेता द्वारा अधिक दाम में उर्वरक विक्रय की जाती है या कालाबाजारी की जाती है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मां रेवा कृषि सेवा केंद्र तथा सत्य सांई कृषि सेवा केंद्र पर स्टॉक रजिस्टर और बिल बुक में कमियां पाए जाने पर उक्त फर्मों को नोटिस जारी कर सख्त निर्देश दिए गए कि शासन के नियमानुसार ही दुकान का संचालन किया जाए।

लापरवाही की जाने पर लाइसेंस निरस्त कर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण दल में रायसेन से जितेंद्र नामदेव अनुविभागीय अधिकारी कृषि, दुष्यंत कुमार धाकड़ सहायक संचालक कृषि, धरम सिंह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बाड़ी तथा ओमप्रकाश चैहान कृषि विस्तार अधिकारी बरेली सम्मिलित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements