राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर, चंबल एवं रीवा संभागों के ज़िलों में वर्षा दर्ज़

17 अक्टूबर 2023, इंदौर: ग्वालियर, चंबल एवं रीवा संभागों के ज़िलों में वर्षा दर्ज़ – मौसम केंद्र , भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ वेदप्रकाश सिंह ने जैसा कि तीन दिन पूर्व बताया था, कि पश्चिमी विक्षोभ के ईरान के आसपास सक्रिय होने से आगामी तीन दिनों तक पश्चिमोत्तर भारत प्रभावित रहेगा , जिसके चलते 15 से 17 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के उत्तरी और मध्य क्षेत्र में कहीं -कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होगी। यह पूर्वानुमान सत्य साबित हुआ। पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के ग्वालियर , चंबल एवं रीवा संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर तथा शेष संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। ताज़ा समाचार के अनुसार  राज्य के  पूर्वी मध्य प्रदेश के पन्ना , सागर, कटनी,  दमोह और छतरपुर ज़िलों एवं  पश्चिमी मध्य प्रदेश  के शाजापुर, अशोकनगर, सीहोर , खंडवा ग्वालियर शिवपुरी इंदौर ज़िलों में 28 से 51 किमी की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलीं। बिजली गिरने से अशोकनगर में 7और टीकमगढ़ ज़िलों में 4 के  घायल होने की खबर है। सिवनी ज़िले में मध्यम वर्षा के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश – अशोकनगर (सिटी – 27, आंवरी – 17.5),खण्डवा (सिटी – 25,  केवीके  – 19),बड़वानी (चाचरिया पाटी – 24, सेंधवा –  ट्रेस ),शिवपुरी (पिपरसमा  केवीके – 22.5, नरवर – 13, करैरा – 8.2, सिटी – 6),देवास  (हाटपीपल्या – 20, टोंकखुर्द – 10, सिटी – 2, खातेगांव – 2),शाजापुर (शुजालपुर – 16, सिटी – 4, गुलाना – 3, गिरवर केवीके  – 0.5),राजगढ़ (सारंगपुर – 12, ब्यावरा – 7),खरगोन (भगवानपुरा – 12, भीकनगांव – 6),भिंड (मौ – 10, गोहद – 8, सिटी – 5, मिहौना – 3, रौन – 2, गोरमी – 2),सीहोर (इछावर – 7, बुधनी -ट्रेस , भैरुंदा – ट्रेस ),ग्वालियर (घाटीगांव – 6, सिटी – 0.6, चिनौर – 0.3, भितरवार – 0.1), मुरैना  (जौरा – 2, कैलारस – 2),गुना (बमोरी – 1.2),नर्मदापुरम (डोलरिया – 1, इटारसी – ट्रेस ),आगर (नलखेड़ा – 0.8),बैतूल (शाहपुर – 0.3,चिचोली – 0.1) मिमी वर्षा हुई और दतिया (सिटी – ट्रेस ) की गई ।

पूर्वी मध्य प्रदेश –  टीकमगढ़ (बड़ागांव धंसान – 25),सतना (रामनगर – 17.1, बिरसिंहपुर – 5, जीतनगर_मैहर – 4.5, रघुराजनगर – 2.6, अमरपाटन – 2, रामपुर बाघे. – 1, उचेहरा – 0.5),शहडोल (ब्यौहारी – 17),सिंगरौली (चितरंगी – 16.2),दमोह (बटियागढ़ – 13, पटेरा – 4, मड़ियाहार  केवीके  – 2.5, हटा – 1.1, सिटी – 1),पन्ना (पवई – 10, अमानगंज – 5, शाहनगर – 4),रीवा (हुजूर – 3.2, सिटी – 3.2, केवीके  – 2, मनगवां – 1),कटनी (रीठी – 2),मंडला (नैनपुर – 1.8),सागर (मालथौन – 1, बंडा – 0.5, सिटी – ट्रेस ),छतरपुर(बड़ामलहरा – 0.5)  और मैहर में  – 2.1  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।  

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने दतिया एवं भिंड ज़िलों में कुछ स्थानों पर ,उज्जैन, रीवा एवं शहडोल संभागों के ज़िलों में  तथा राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल ,खरगोन,अलीराजपुर, झाबुआ,धार, इंदौर, गुना,अशोकनगर , शिवपुरी, ग्वालियर , मुरैना ,श्योपुरकलां, छिंदवाड़ा ,पन्ना , छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी ज़िलों में कहीं -कहीं  वर्षा होने  की संभावना है। वहीं ग्वालियर और चंबल संभागों के ज़िलों के अलावा नर्मदापुरम ,बैतूल, खरगोन , उज्जैन , देवास, शाजापुर , सिंगरौली, रीवा , सतना, अनूपपुर, छिंदवाड़ा , पन्ना , छतरपुर , टीकमगढ़ और निवाड़ी ज़िलों में कहीं -कहीं गरज चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। सिवनी ज़िले में मध्यम वर्षा के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। गरज चमक के साथ राज्य के अन्य ज़िलों में भी दोपहर बाद हल्की वर्षा संभावित है।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement