राज्य कृषि समाचार (State News)

फार्म स्कूल में रबी फसल उत्पादन तकनीक बताई

बड़वानी। के.जे. एजुकेशन सोसायटी भोपाल ने सेंधवा के ग्राम केरमला निवाली के मोरगुन एवं पानसेमल विकासखंड के ग्राम जाहूर में फार्म स्कूल आयोजित किए। विशेषज्ञ श्री श्रीराम पटेल ने रबी फसलों में जल प्रबंधन, कीट नियंत्रण, जैविक खेती तकनीक पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। सेंधवा आत्मा तकनीकी प्रबंधक श्री मुकेश गोस्वामी एवं तकनीकी सहायक श्ी जयपाल यादव उपस्थित थे। सेंधवा के ग्राम पांजरिया में सरपंच श्रीदारा सिंह  की उपस्थिति में आवासीय अध्ययन प्रशिक्षण एवं समूह का गठन किया गया। ग्राम में एलाइड प्रदर्शन के लिये सब्जी उत्पादन हेतु बीजों को प्रदाय किया। निवाली विकासखंड के ग्राम भंगीदड़ में आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जिससे आत्मा तकनीकी प्रबंधक श्री एम.एल. पटेल एवं श्री एम.के. पाटिल, एचीवर श्री श्रीराम उपस्थित थे। यहां समूह का गठन कर सब्जी उत्पादन के लिये चयनित कृषकों को बीज प्रदाय किये गये। पानसेमल विकासखंड के ग्राम जाहूर में फार्म स्कूल एचीवर कृषक श्री तेरसिंह भंडारी के खेत पर आयोजित किया गया। ग्राम दिवडय़ा में आवासीय अध्ययन एवं समूह का गठन किया गया। ग्राम दिवडय़ा में सब्जी उत्पादन हेतु बीजों को चयनित कृषकों में प्रदाय किये गये। आत्मा में श्री ओ.पी. पाटीदार एवं श्री श्रीकांत मंडलोई, प्रकाश दुबे एवं यशवंत कुशवाह की समस्त गतिविधियों में भूमिका रही।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement