Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

तालाबों की डूब क्षेत्र से खुलने वाली भूमि पर रबी फसल पट्टे के आवेदन आमंत्रित

21 नवम्बर 2022, शाजापुर: तालाबों की डूब क्षेत्र से खुलने वाली भूमि पर रबी फसल पट्टे के आवेदन आमंत्रित – जल संसाधन संभाग शाजापुर के अंतर्गत आने वाले सभी तालाबों की डूब क्षेत्र से खुलने वाली भूमि पर रबी फसल की कृषि करने के लिए पट्टे के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त आवेदन 20  जनवरी 2023 तक या उसके पूर्व प्रस्तुत कर सकते हैं।

जल संसाधन कार्यपालन यंत्री श्री टी.के. परमार ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिये जल संसाधन संभाग शाजापुर के अंतर्गत आने वाले सभी तालाबों की डूब क्षेत्र से खुलने वाली भूमि पर रबी फसल की कृषि करने के लिए पट्टे के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त आवेदन 20  जनवरी 2023 तक या उसके पूर्व अपने क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपखंड कार्यालय शुजालपुर, लसुन्दर शीर्ष कार्य उपखंड क्र. 1 शाजापुर, लखुन्दर बांयी तट नहर उपखंड मक्सी में प्रस्तुत कर सकते हैं। 

श्री परमार ने बताया कि  बताया कि भूमि का पट्टा प्राप्त करने की पात्रता एवं क्षेत्रफल आदि का विवरण म.प्र. जल संसाधन मंत्रालय भोपाल तथा म.प्र. सिंचाई अधिनियम 1931 की धारा 64 में निहित निर्देशों के अनुसार किया जायेगा। साथ ही आवेदकों के पास राजस्व भूमि होने या न होने की पूर्ण जानकारी आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करना होगी। अनाधिकृत रूप से कृषि करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी एवं जमीन से बेदखल भी किया जा सकता है। जलाशय का जलस्तर बढ़ने पर आवंटित  की गई भूमि के जलमग्न होने पर विभाग किसी भी प्रकार के नुकसान का जिम्मेदार नही होगा। साथ ही दिये गये पट्टे की भूमि पर सिंचाई के लिए पानी देने के लिये विभाग बाध्य नहीं है। पट्टे पर दिये जाने के पश्चात शेष बची ऐसी भूमि जिस पर पूर्व से बकायादार कृषकों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर खेती की जा रही है, उक्त भूमि की शासन के नियमानुसार नीलामी की कार्यवाही की जायेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )