Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी फसल बीमा पाठशाला सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ, किसानों को बीमा एवं जोखिम प्रबंधन की मिली जानकारी

02 दिसंबर 2025, भोपाल: रबी फसल बीमा पाठशाला सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ, किसानों को बीमा एवं जोखिम प्रबंधन की मिली जानकारी – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के विकासखंड नटेरन के कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा रबी वर्ष 2025-26 हेतु फसल बीमा पाठशाला सप्ताह का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, नटेरन में कृषकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन  कृषि समिति के सभापति गजेंद्र राजपूत और यशपाल सिंह रघुवंशी के द्वारा किया गया है। प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जगदीश गुर्जर के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय फसल बीमा समन्वयक शुभम मीणा एवं जितेंद्र यादव द्वारा फसल बीमा पाठशाला सप्ताह के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। बीमा योजना के उद्देश्य, लाभ, पंजीयन प्रक्रिया, दावा प्रकरण एवं जोखिम प्रबंधन जैसे विषयों पर कृषकों को विस्तार से समझाया गया। साथ ही किसानों को समय पर बीमा कराने एवं प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले संभावित नुकसान से बचाव हेतु आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में कार्यालय शाखा प्रभारी सत्यम नेमा, कृषि विस्तार अधिकारी श्री अभिषेक जैन, अनिल बघेल,  राज रघुवंशी, शालिनी रघुवंशी, संगम रघुवंशी, सुश्री तुलसा एवं अरविंद यादव सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें