Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पूसा द्वारा 25 से 27 फरवरी तक पूसा कृषि विज्ञान मेला आयोजित

24 फरवरी 2026, भोपाल: पूसा द्वारा 25 से 27 फरवरी तक पूसा कृषि विज्ञान मेला आयोजित – इस वर्ष भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान  पूसा द्वारा 25 से 27 फरवरी 2026 तक पूसा कृषि विज्ञान मेला आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष मेले की थीम “विकसित कृषि – आत्मनिर्भर भारत” रखी गई है। अंतर्राष्ट्रीय महिला कृषक वर्ष के अवसर पर इस बार मेले में महिला किसानों और ग्रामीण युवाओं के उद्यमिता विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कृषि क्षेत्र में उनकी भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

मेले का आयोजन मेला ग्राउंड, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान  पूसा, नई दिल्ली में होगा। देशभर के किसानों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इच्छुक किसान, विद्यार्थी, उद्यमी और कृषि प्रेमी मेले में आने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं इसके अलावा मेले से जुड़ी अधिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी मिलेगी

कृषि योजनाएं: मेले में किसानों को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। उन्नत बीजों की बिक्री: संस्थान द्वारा तैयार की गई नई और अधिक पैदावार वाली किस्मों के बीजों की सीधी बिक्री की जाएगी। जीवंत फसल प्रदर्शन: खेतों में खड़ी फसलों के माध्यम से नई प्रजातियों का प्रदर्शन। डिजिटल कृषि तकनीक: खेती में ड्रोन, AI और आधुनिक मशीनरी का उपयोग।
जलवायु अनुकूल खेती: बदलती जलवायु में फसल विविधीकरण और सुरक्षित खेती के गुर। स्टार्टअप और नवाचार: किसानों द्वारा किए गए नए प्रयोगों और एग्री-स्टार्टअप की प्रदर्शनी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें